|  English News  |  Education  |  AUMobile  |  Result
au
    Thursday, May 24, 2012  |  Last Update - 7:23 AM IST
क्रिकेट
  आप यहाँ हैं: होम » खेल » क्रिकेट

भारतीय चयनकर्ता मूर्खः इयान चैपल

मेलबर्न/इंटरनेट डेस्क।
Story Update : Saturday, February 04, 2012    10:38 AM
The indian selectors are mad Chappell

ऑस्ट्रेलिया में हुए टेस्ट मुकाबलों में भारतीय टीम लचर प्रदर्शन पर आस्ट्रेलियाई बाज नहीं आ रहे हैं। ताजा मामले में ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्‍तान इयान चैपल ने भारतीय चयनकर्ताओं को मूर्ख कहा है। उन्‍होंने कहा कि क्रिकेट खेलने वाले सभी देश अपनी टीम में नए खिलाड़ियों को शामिल कर रहे हैं। वहीं भारतीय चयनकर्ता सीनियर खिलाड़ियों पर दांव लगा रहे हैं।

सीनियरों ने हराया टेस्ट मुकाबले
इयान चैपल ने विदेशी ‌पिचों पर टेस्ट मैचों में भारत को मिल रही लगातार हार के लिए भारत के सीनियर खिलाड़ियों को जिम्‍मेदार ठहराया है। उन्‍होंने कहा कि भारतीय टेस्ट टीम से सीनियर खिलाड़ियों को बाहर करने का समय आ गया है। चयकर्ताओं को इसमें अब देर नहीं करनी चाहिए। जितनी जल्‍दी हो सके भारतीय टेस्ट टीम में भी युवाओं की शामिल किया जाना चाहिए।

जोश से भरी है युवा टीम
पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्‍तान ने टी-20 मुकाबलों में भारतीय युवा टीम के प्रदर्शन की तारिफ की है। उन्‍होंने कहा है कि भारतीय युवा टीम जोश से भरी है। पूरे दमखम के साथ खेल रही है। ऐसे में भारतीय चयनकर्तओं को युवा खिलाड़ियों को टेस्ट टीम में भी शामिल करना चाहिए। टीम में नए खि‌लाड़ियों के आने से प्रदर्शन में सुधार होगा। इससे पुराने खिलाड़ियों का भी हौसला बढ़ेगा।


0

print

खबर पर अपनी राय दें

नाम    
ईमेल    
शहर    

   
कोड     
क्रिकेट की अन्य ख़बरें
प्रमुख ख़बरें
स्पेशल स्टोरी
Copyright © 2012 Amar Ujala Publications Ltd.
All Rights Reserved.
Address: C-21, Sector-59, Noida-201301
Telephone No : +91-120-4694000
To Advertise (Print)   : Mediakit
To Advertise (Online) : +91-120-4694132