Compact.com    |    AUMobile    |
E-Paper
au   |   au   |   Set as Homepage
au
    Friday, February 10, 2012  |  Last Update - 11:58 PM IST
क्रिकेट
  आप यहाँ हैं: होम » खेल » क्रिकेट

इंग्लैंड से पहला वन-डे हारा पाकिस्तान

चेस्टर ली स्ट्रीट (इंग्लैंड)।
Story Update : Saturday, September 11, 2010    12:15 AM
The first one from England de Hara Pakistan

पांच मैचों की वन-डे सीरीज के पहले मैच में इंग्लैंड ने पाकिस्तान को 24 रन से हरा दिया। वर्षा बाधित मैच में इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए छह विकेट पर 274 रन बनाए जिसके जवाब में पाकिस्तान की टीम 9 विकेट पर 250 रन ही बना सकी। सुबह लगातार बारिश के कारण मैच को घटाकर 41 ओवर का कर दिया गया। इंग्लैंड ने टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए अच्छी शुरुआत की और विशेषकर विकेटकीपर बल्लेबाज डेविस ने 67 गेंद पर 87 रन ठोक टीम को तेज शुरुआत दिलाई।

ट्रोट ने शानदार 69 रन बनाए
डेविस ने एंड्रयू स्ट्रॉस के साथ पहले विकेट के लिए 78 और दूसरे विकेट के लिए जोनाथन ट्रोट के साथ 75 रन की अहम साझेदारी भी निभाई। ट्रोट ने शानदार 69 रन बनाए जबकि एंड्रयू स्ट्रॉस ने 41 रन की पारी खेली। आखिरी ओवर में रवि बोपारा ने 35 रन की तेज पारी खेल स्कोर 250 के पार पहुंचाया। पाकिस्तान की ओर से सईद अजमल ने सर्वाधिक चार विकेट लिए। जवाब में पाकिस्तान के लिए कामरान अकमल और मोहम्मद हफीज ने 62 रन की साझेदारी कर अच्छी शुरुआत की लेकिन इस जोड़ी के टूटते ही पाक बल्लेबाजी बिखर गई। अकमल ने सर्वाधिक 53 रन बनाए जबकि उनके छोटे भाई उमर अकमल ने भी 43 रन की पारी खेली। इसके अलावा फवाद आलम ही कुछ देर विकेट पर टिक सके और 39 रन बनाए।

संक्षिप्त स्कोर
इंग्लैंड 6 विकेट पर 274 रन (डेविड 87, ट्रोट 69, स्ट्रॉस 41, अजमल 4-58)। पाकिस्तान 9 विकेट पर 250 रन (कामरान 53, उमर 43, एंडर 2-35, यार्डी 2-49, स्वान 2-50, ब्रेसनन 2-61)।

खबर पर अपनी राय दें

आपकी राय
Name       Email   City   
Comment      
  Code         au 
क्रिकेट की अन्य ख़बरें
स्पेशल स्टोरी
प्रमुख ख़बरें