|  English News  |  Education  |  AUMobile  |  Result
au
    Thursday, May 24, 2012  |  Last Update - 7:20 AM IST
क्रिकेट
  आप यहाँ हैं: होम » खेल » क्रिकेट

टीम इंडिया-आईपीएल को सहारा का नहीं रहा सहारा

नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क।
Story Update : Saturday, February 04, 2012    10:05 AM
Sahara give up BCCI and IPL sponsorship

सहारा ग्रुप ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के पांचवें संस्करण की नीलामी शुरू होने से ठीक पहले इससे अपना प्रायोजन वापिस लेने का निर्णय कर लिया है। सहारा इंडिया परिवार ने इसी के साथ भारतीय टीम से भी अपना प्रायोजन खत्म करने का निर्णय किया है। कंपनी की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार कंपनी ने अपना प्रायोजन समाप्त करने के लिए कई कारण गिनाए हैं।

नहीं चाहते खिलाडियों को समस्या हो
कंपनी ने कहा है कि हम भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के साथ अपने प्रायोजन को वापिस ले रहे हैं। हालांकि हम नहीं चाहते कि हमारे इस निर्णय से खिलाडियों को किसी प्रकार की समस्या हो इसलिए हम दो से चार माह तक अपनी प्रायोजन राशि बोर्ड को देते रहेंगे ताकि इतने समय में वह कोई नयी प्रायोजक अपने लिए तलाश कर ले।

सहारा की ओर से प्रायोजन समाप्त करने के लिए दलील दी गई है कि उन्होंने तत्कालीन बीसीसीआई अध्यक्ष जगमोहन डालमिया से भारतीय कारोबारी कंपनियों को ही टीमों की नीलामी प्रकिया में शामिल करने की अपील की थी। लेकिन हाल ही में देखा गया है कि इस टूर्नामेंट में कई विदेशी कंपनियों की भी हिस्सेदारी हो गई है।

किसी हाल में स्वीकार नहीं
हम बोर्ड के इस रवैये को किसी हाल में स्वीकार नहीं कर सकते हैं। कंपनी की आधिकारिक विज्ञप्ति में कहा गया है कि टीम के साथ अपने 11 वर्षों के लंबे सफर के बाद उन्हें लगने लगा है कि क्रिकेट में काफी अमीर और समृद्ध लोग प्रवेश कर चुके हैं जो इसे अपना पूरा योगदान दे सकते हैं और इसलिए कंपनी ने शांति से बिना किसी विवाद के बीसीसीआई के अंतर्गत टीम इंडिया और आईपीएल से अपना प्रायोजन वापिस लेने का निर्णय कर लिया है।

बोर्ड ने नियमों का हवाला दिया था
इसके अलावा कंपनी ने कहा कि आईपीएल के चौथे संस्करण में ही सहारा अपनी टीम पुणे वारियर्स के जरिए लीग में शामिल हुआ था। हालांकि पूरे आंकलन के बाद लीग में दस टीमों के बीच कुल 94 मैचे खेले जाने थे लेकिन इसके बावजूद केवल 74 मैच ही कराए गए। इस स्थिति में कंपनी ने बोर्ड से इस बाबत बोली प्रक्रिया में दी गयी अतिरिक्त राशि वापिस करने की भी अपील की लेकिन बोर्ड ने नियमों का हवाला देकर इससे इंकार कर दिया।

गांगुली को कप्तानी सौंपना चाहते हैं
हालांकि अगर बीसीआई सूत्रों की मानें तो यहां पर बोर्ड और सहारा समूह के बीच क्रिकेटर युवराज सिंह की अनुपस्थिति में टीम इंडिया के पूर्व कप्तान सौरभ गांगुली को पुणे वारियर्स की कप्तानी देने को लेकर यह विवाद पैदा हुआ है। उन्होंने बताया कि कंपनी की ओर से दलील दी गई थी कि क्योंकि फिलहाल पुणे वारियर्स के कप्तान युवराज स्वास्थ्य कारणों से टीम में खेलने में असमर्थ हैं तो वह उनके स्थान पर गांगुली को कप्तानी सौंपना चाहते हैं।

इसकी एक वजह यह भी थी कि अकेले गांगुली ही युवराज की नीलामी राशि में फिट बैठते हैं। हालांकि इस बार भी बोर्ड ने नियमों का हवाला देते हुए सहारा को इसके लिए इंकार कर दिया। सहारा ने कहा है कि युवराज सहारा परिवार के एक अहम सदस्य हैं और इसलिए कंपनी ने यह निर्णय लिया है कि उन्हें पूरे वर्ष उनकी तय मैच फीस का भुगतान किया जाएगा।

वापसी करने के बारे में विचार
उन्होंने कहा कि हम परिवार के ही एक सदस्य के तौर पर चाहेंगे कि युवराज अपनी सेहत का ध्यान रखें और पूरी तरह ठीक होने के बाद ही क्रिकेट में वापसी करने के बारे में विचार करें। कंपनी ने टीम इंडिया और आईपीएल के साथ अपना प्रायोजन समाप्त करने के साथ ही देश भर में 20 खेल प्रचार केंद्र खोलने की भी घोषणा की। अपने बयान में सहारा ने कहा कि वह खेलों के प्रचार के साथ ही वह खेल के क्षेत्र में उपलिब्धयां हासिल करने वाले गरीब खिलाड़ियों को प्रति वर्ष दस करोड रूपये की सहायता राशि भी उपलब्ध कराएगी।

लंबे समय तक नहीं खिंच सकता
सहारा एडवेंचर स्पोर्ट्स लिमिटेड के प्रबंध निदेशक सुब्रतो राय सहारा ने अपने बयान में कहा कि हमें लगता है कि खेल के प्रति एकतरफ भावनात्मक लगाव लंबे समय तक नहीं खिंच सकता है। इसलिए हम बीसीसीआई के तहत संचालित होने वाले सभी तरह के क्रिकेट से अपना संबंध समाप्त कर रहे हैं। बीसीसीआई पर कंपनी के साथ न्यायपूर्ण रवैया नहीं अपनाने का आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि हम क्रिकेट बोर्ड के सामने किसी प्रकार की समस्या नहीं खड़ करना चाहते हैं और साथ ही हम नहीं चाहते कि कंपनी के इस निर्णय से खिलाडी किसी प्रकार प्रभावित हों।


12

print

खबर पर अपनी राय दें

आप की राय -
Qadir Ansari, SURAT
good decision shahara .but is se bcci nahi sudhrega
sanjeevnigam, noida
vell done sahara group of india ,jhad diya tamacha indian cricket dhamandi board per, board ne tamasha bana diya indian cricket ko
sandeep, indore
very good decision by SAHARA INDIA,now BCCI should realize that they are spoiling the gentelmans game
Chandra Prakash Pandey, BALLIA (Tikhampur) U.P.
Mere vichar se sahara india ne bahut hi acha kadam uthaya hai.kyonki vastav me aaj koi bhi cricket khiladi or board ke sadasya desh ke liye nahi balki paise ke liye mehnat kar rahe hai. abhi australia daura me run ke liye taras rahe players IPL me achanak ache farm me aa jayenge.
sitanshu, delhi
its good desgion by sahara , bandh karo ipl
Raju Sharma, mirzapur
indian players ko mat kharido ye to pehale se paise vale hai.jo khilari gav s vilag karte unhe moa ena chahia
Akramkhanmoyal, Fatehapur
SAHARA INDIA IS GRET
Inderjeet singh, lucknow
good decision
gaurav agarwal, noida
teem india ki barbadi ka kaaran hai IPL
dinesh shukla, amethi
IPL KE KARAN HI HAMRE KILADIYO KA DYAN KHEL PAR NA LAG KAR SIRF PAISE PAR LAGA HUA HAI SARE KHILADI 2 MAHINE KA IPL KHELANE KE LYE FIT HOGE LEKIN BLAKI ANYA DAURO KE LEYE ARAM KA BAHANA BANAYEGE AUR KAHEGE KI CRICKET JAYDA HO RAHA HAI
Prabhjeet Singh, dehradun
indian players ko mat kharido ye to pehle hi bik chuke hain.
nitin, delhi
band karo IPL Matches
नाम    
ईमेल    
शहर    

   
कोड     
क्रिकेट की अन्य ख़बरें
प्रमुख ख़बरें
स्पेशल स्टोरी
Copyright © 2012 Amar Ujala Publications Ltd.
All Rights Reserved.
Address: C-21, Sector-59, Noida-201301
Telephone No : +91-120-4694000
To Advertise (Print)   : Mediakit
To Advertise (Online) : +91-120-4694132