|  English News  |  Education  |  AUMobile  |  Result
au
    Thursday, May 24, 2012  |  Last Update - 7:19 AM IST
क्रिकेट
  आप यहाँ हैं: होम » खेल » क्रिकेट

सचिन फेवरेट लेकिन पसंदीदा टीम तो पाकिस्तान है

पंकज श्रीवास्तव।
Story Update : Friday, February 10, 2012    11:23 AM
Sachin is the favorite cricketer but the favorite team is Pakistan

अंतरराष्‍ट्रीय क्रिकेट की दुनिया में एक और देश अपनी पहचान बनाने को बेकरार है। अफगानिस्तान ने जिस तरह से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बीते दिनों में प्रदर्शन किया है वो क्रिकेट पंडितों के लिए रिसर्च का विषय है।

अफगानिस्तान ने अपने पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान से क्रिकेट की शुरुआती सीख ली है। इसलिए वो आज भी पाकिस्तान टीम को अपनी फेवरेट टीम बताते हैं। ये अलग बात है टीम के ज्यादातर खिलाड़ी एक क्रिकेटर के रूप में मास्टर ब्लास्टर सचिन को अपना पसंदीदा खिलाड़ी मानते हैं।

अंतरराष्‍ट्रीय स्तर पर अफगानिस्तान टीम सबसे पहले तब चर्चा में आई जब वो 2011 विश्व कप के लिए क्वालीफाई नहीं कर पाई। लेकिन इन क्वालिफाईंग मुकाबलों में उसका प्रदर्शन लाजवाब रहा। अफगानिस्तान के प्रदर्शन को देखते हुए आईसीसी ने 2013 तक वनडे खेलने का लाइसेंस दे दिया।

उसके बाद अफगानिस्तान ने उसी साल चीन में हुए एशियन खेलों में रजत पदक हासिल कर दुनिया को बता दिया कि वो वाक़ई में एक अंतरराष्ट्रीय स्तर की टीम है। अफगानिस्‍तान ने अब तक जितने भी वनडे खेले हैं वो टेस्ट क्रिकेट खेलने वाले देश नहीं हैं लेकिन 10 फरवरी 2012 का दिन अफगान क्रिकेट में महत्वपूर्ण होगा। इस दिन अफगानी टीम पाकिस्तान से शारजाह में वनडे मैच खेलेगी। इससे पहले अफगानिस्तान ने कुल 18 वनडे खेले हैं जिसमे 11 में उसे जीत मिली है।


1

print

खबर पर अपनी राय दें

आप की राय -
pamkaj singh, mathura
में बहुत खुस हु क्योंकि अफगानिस्तान के रूप में नै टीम बनेगी क्रिकेट के लए अच्छी खबर he
नाम    
ईमेल    
शहर    

   
कोड     
क्रिकेट की अन्य ख़बरें
प्रमुख ख़बरें
स्पेशल स्टोरी
Copyright © 2012 Amar Ujala Publications Ltd.
All Rights Reserved.
Address: C-21, Sector-59, Noida-201301
Telephone No : +91-120-4694000
To Advertise (Print)   : Mediakit
To Advertise (Online) : +91-120-4694132