|  English News  |  Education  |  AUMobile  |  Result
au
    Thursday, May 24, 2012  |  Last Update - 7:16 AM IST
क्रिकेट
  आप यहाँ हैं: होम » खेल » क्रिकेट

रोटेशन सही लेकिन समय गलत

एडीलेड।
Story Update : Friday, February 10, 2012    1:39 AM
Rotation right but time wrong Commonwealth Bank tri series

आस्ट्रेलिया में चल रही कॉमनवेल्थ बैंक त्रिकोणीय सीरीज के पहले दो मैचों में टीम इंडिया का मध्यक्रम नाकाम रहा है। रोटेशन पॉलिसी के तहत खिलाड़ियों को अंतिम एकादश में आजमाया जा रहा है। इसके तहत सीनियर खिलाड़ियों सचिन तेंदुलकर, वीरेंद्र सहवाग और गौतम गंभीर को बारी-बारी से आराम दिया जा रहा है।

रोहित के बाहर होने का खतरा
आस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले वन-डे में जहां वीरेंद्र सहवाग को आराम दिया गया था वहीं श्रीलंका के खिलाफ दूसरे वन-डे में गौतम गंभीर को आराम दिया गया। अब बारी सचिन तेंदुलकर की है। मध्यक्रम में सिर्फ विराट कोहली ही चल सके हैं जबकि रोहित शर्मा कोई कमाल नहीं दिखा सके हैं। लिहाजा रोहित के टीम से बाहर होने का खतरा मंडरा है। पूरी टेस्ट सीरीज के दौरान वह बेंच पर बैठकर ड्रेसिंग रूम का हिस्सा रहे हैं। हालांकि सुरेश रैना भी कुछ खास नहीं कर सके हैं लेकिन टीम प्रबंधन का अब भी उन पर भरोसा है।

रैना पर भारी रोहित
इस बीच कप्तान धोनी ने साफ कर दिया है कि रोहित की वजह से तीन सीनियर खिलाड़ियों को रोटेट किया जा रहा है। बकौल धोनी, एडीलेड में भी हम रोटेशन अपनाएंगे। मैं चाहता हूं कि रोहित ज्यादा से ज्यादा मैच खेले। उसे जमने का मौका मिल सके। टूर्नामेंट के पहले चरण में हम उसे मौका दे सकते हैं। रोहित वर्ल्ड कप से नियमित ओवर के मैचों के बेहतरीन बल्लेबाज हैं लेकिन अंतिम एकादश में अब तक उनकी जगह पक्की नहीं हो सकी है। रोहित और रैना की तुलना करें तो रैना की अलग कहानी है। वह पिछले वर्ल्ड कप से 22 वन-डे खेल चुके हैं, जिसमें सिर्फ दो अर्धशतक हैं जबकि रोहित के 13 मैचों में छह।

'एडीलेड में भी हम रोटेशन अपनाएंगे। मैं चाहता हूं कि रोहित ज्यादा से ज्यादा मैच खेले। उसे जमने का मौका मिल सके। टूर्नामेंट के पहले चरण में हम उसे मौका दे सकते हैं।'
-महेंद्र सिंह धोनी, भारतीय कप्तान

'मुझे लगता है कि सचिन को हर मैच में मौका दिया जाना चाहिए। अगर आप रोटेशन नीति का इस्तेमाल करना चाहते हैं तो इसे सभी खिलाड़ियों पर लागू कीजिए। एडीलेड में सहवाग, गंभीर और सचिन तीनों को खिलाया जाना चाहिए जबकि रोहित या रैना में किसी एक को आराम दिया जाए।'
-सुनील गावस्कर


9

print

खबर पर अपनी राय दें

आप की राय -
prahlad, vanaras
सचिन इस वक्त बेहतरीन फॉर्म में है .बाहर करना ही है तो रोहित शर्मा को बाहर करे , नही तो धोनी खुद बाहर हो जाए.....
narender, solan
सचिन की परफार्मेंस और payers से तो good है उसे आराम क्यों दे धोनी को आराम करना chayie
Naveen Bidaliya, Delhi
मेरे ख्याल से रैना या रोहित में से किसी को बाहार करना चाहिए। सचिन गंभीर बीरू को रोटेट न करे
sitaram karad, latur
सचिन को हर मैच में मौका दिया जाना चाहिए।
Rajkishor singh, Ballia
Sunil gawaskar ji sahi bol rahe hai rohit sharma ko baithana chahia
Rajkishor singh, Ballia
Sunil gawaskar ji sahi bol rahe hai rohit ko baithana chahia
zeetendra singh, agra
गावस्कर पागल हैं , रोहित और रैना को खिलाना चाहिए .
kamlesh pandey, noida
रैना को कुछ मैच के लिए बहार करना चाहिए क्योकि अगर रैना को बहार न किया जाता है तो कोई भी खिलाडी अच्छा प्रदर्शन के लिए मजबूर न समझेगा अपने आप को क्योकि वो सबसे ख़राब परफोर्म कर रे है
amit kumar singh, azamgarh
yes sachin ko hr match me khelana chahiye.
नाम    
ईमेल    
शहर    

   
कोड     
क्रिकेट की अन्य ख़बरें
प्रमुख ख़बरें
स्पेशल स्टोरी
Copyright © 2012 Amar Ujala Publications Ltd.
All Rights Reserved.
Address: C-21, Sector-59, Noida-201301
Telephone No : +91-120-4694000
To Advertise (Print)   : Mediakit
To Advertise (Online) : +91-120-4694132