|  English News  |  Education  |  AUMobile  |  Result
au
    Thursday, May 24, 2012  |  Last Update - 7:16 AM IST
क्रिकेट
  आप यहाँ हैं: होम » खेल » क्रिकेट

नॉर्थ के खिलाफ साहा का उम्दा शतक

नई दिल्ली।
Story Update : Sunday, February 05, 2012    12:54 AM
Riddhiman Saha double century against North

दलीप ट्रॉफी के दूसरे सेमीफाइनल में शनिवार को रिद्धिमान साहा के बेहतरीन नाबाद शतक की बदौलत ईस्ट जोन ने नॉर्थ के खिलाफ पहले दिन चार विकेट पर 258 रन बना लिए। फिरोजशाह कोटला की बेहद धीमी पिच पर 60 रन पर तीन विकेट गिरने के बाद साहा खेलने आए थे लेकिन कुछ समय बिताने के बाद उन्हें अपने स्ट्रोक्स खेलने में कोई दिक्कत नहीं हुई।

आस्ट्रेलिया में सभी को प्रभावित करने वाले साहा 11 चौकों और एक छक्के के साथ 100 रन पर नाबाद लौटे। दबाव के हालात में शुरू हुई उनकी पारी न केवल शतक में बदली बल्कि उन्होंने इससे उबर कर चौथे विकेट के लिए इशांक जग्गी के साथ 194 रन की बड़ी साझेदारी कर दी।

जग्गी अमित मिश्रा की गेंद पर पहली स्लिप पर हर्षेल पटेल के हाथों 86 के स्कोर पर आउट हुए। हालांकि 22 के व्यक्तिगत स्कोर पर परविंदर अवाना की गेंद पर गली में मंदीप सिंह ने उनका कैच छोड़ दिया था। बेशक फिरोजशाह कोटला में साहा के शतक पर ताली बजाने के लिए 10-12 ही क्रिकेट प्रेमी थे लेकिन यह पारी वह चयन समिति के सदस्य अमरनाथ की मौजूदगी में खेले। नॉर्थ जोन के लिए रजत भाटिया ने बेहद अनुशासन में गेंदबाजी करते हुए लगातार दो विकेट लिए।

दिन की समाप्ति में साहा ने स्वीकार किया कि भाटिया के खिलाफ खेलना काफी चुनौती थी क्योंकि वह काफी अनुशासन में गेंदबाजी कर रहे थे। कुकाबुरा से शुरू में रन बनाना मुश्किल होता है। ऐसे में इस पिच पर 25-30 ओवर गेंद पुरानी होने के बाद रन बनाना काफी आसान हो गया।

संक्षिप्त स्कोर : ईस्ट जोन पहली पारी चार विकेट पर 258
साहा नाबाद 100, भाटिया 2/41

अमर उजाला ब्यूरो


0

print

खबर पर अपनी राय दें

नाम    
ईमेल    
शहर    

   
कोड     
क्रिकेट की अन्य ख़बरें
प्रमुख ख़बरें
स्पेशल स्टोरी
Copyright © 2012 Amar Ujala Publications Ltd.
All Rights Reserved.
Address: C-21, Sector-59, Noida-201301
Telephone No : +91-120-4694000
To Advertise (Print)   : Mediakit
To Advertise (Online) : +91-120-4694132