|  English News  |  Education  |  AUMobile  |  Result
au
    Thursday, May 24, 2012  |  Last Update - 7:15 AM IST
क्रिकेट
  आप यहाँ हैं: होम » खेल » क्रिकेट

पुणे पर संशय के बीच उम्‍मीद कायम

नई दिल्ली।
Story Update : Thursday, February 09, 2012    12:34 AM
Pune on the suspicion remains between the expected

सहारा ग्रुप के बीसीसीआई और आईपीएल से नाता तोड़ने के बाद पुणे वारियर्स फ्रेंचाइजी को लेकर अनिश्चितता बनी हुई है लेकिन टीम के सीनियर सदस्य रोबिन उथप्पा को उम्मीद है कि अगले कुछ दिनों में इसका हल निकल आएगा। बकौल उथप्पा, ‘हमें सहारा प्रमुख सुब्रत राय से एक ई-मेल मिला है, जिसमें उन्होंने बीसीसीआई से अपने संबंध तोड़ने के बारे में बताया है। लेकिन यह अच्छी बात है कि उन्होंने हमें ई-मेल कर चीजों की जानकारी दी है क्योंकि वह जानते हैं कि खिलाड़ी के रूप में हम चिंतित होंगे।

सहारा ने अभी तक कुछ स्पष्ट नहीं किया
मुझे उम्मीद है कि अगले कुछ दिनों में हमें कुछ और जानकारी मिल पाएगी।’ सहारा ने अभी तक कुछ स्पष्ट नहीं किया है कि उसकी टीम पुणे वारियर्स 4 अप्रैल से शुरू होने वाले आईपीएल के पांचवें संस्करण में खेलेगी या नहीं। उथप्पा ने कहा, ‘बाकी सभी की तरह हम भी अंधेरे में हैं। लेकिन फ्रेंचाइजी ने हमें कहा है कि चिंता करने की कोई बात नहीं है।’ इस बीच पुणे के अनुभवी स्पिनर मुरली कार्तिक का कहना है कि खिलाड़ी मीडिया के जरिए ही ताजा घटनाक्रमों की जानकारी ले पा रहे हैं।

पुणे बंगलूरू में हुई नीलामी से हट गई
टीम के बल्लेबाज अभिषेक झुनझुनवाला ने उम्मीद जताई कि सहाराश्री टीम को मझधार में नहीं छोडे़ंगे। पुणे के गेंदबाजी सलाहकार नियुक्त किए गए दक्षिण अफ्रीका के पूर्व तेज गेंदबाज एलेन डोनाल्ड ने कहा कि उन्हें यह जानकर गहरा झटका लगा था कि पुणे बंगलूरू में हुई नीलामी से हट गई थी। टीम के एक अन्य सदस्य दक्षिण अफ्रीका के वायने पार्नेल कोई हड़बड़ाहट नहीं दिखा रहे हैं। टीम के आस्ट्रेलियाई आलराउंडर मिचेल मार्क ने ट्विट किया है कि कोई मुझे यह तो बताए कि मेरी पुणे टीम के साथ क्या हो रहा है।


0

print

खबर पर अपनी राय दें

नाम    
ईमेल    
शहर    

   
कोड     
क्रिकेट की अन्य ख़बरें
प्रमुख ख़बरें
स्पेशल स्टोरी
Copyright © 2012 Amar Ujala Publications Ltd.
All Rights Reserved.
Address: C-21, Sector-59, Noida-201301
Telephone No : +91-120-4694000
To Advertise (Print)   : Mediakit
To Advertise (Online) : +91-120-4694132