|  English News  |  Education  |  AUMobile  |  Result
au
    Thursday, May 24, 2012  |  Last Update - 7:08 AM IST
क्रिकेट
  आप यहाँ हैं: होम » खेल » क्रिकेट

नंबर वन और चैंपियनों में होगी रोचक जंग

मेलबर्न।
Story Update : Sunday, February 05, 2012    1:00 AM
Number one and battle of champions india australia cricket team

तीन देशों के बीच कॉमनवेल्थ बैंक त्रिकोणीय सीरीज रविवार से शुरू हो रही है। पहला वन-डे मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर नंबर वन आस्ट्रेलिया और वर्ल्ड चैंपियन भारत के बीच खेला जाना है। दोनों ही टीमों के बीच हाईवोल्टेज मैच होने की उम्मीद है। पिछले महीने भारत से बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी जीत क्लार्क एंड कंपनी ने अपना दमखम साबित किया है। वहीं, शुक्रवार को आस्ट्रेलिया से दूसरा ट्वंटी-20 जीतने के बाद धोनी के धुरंधर बढ़े मनोबल के साथ इस मैच में उतरेंगे। कप्तान धोनी जीत की लय को कायम रखना चाहेंगे।

वीरेंद्र सहवाग से विस्फोटक पारी की उम्मीद
एमसीजी पर सभी की निगाहें सचिन तेंदुलकर के सौवें शतक पर होंगी। वर्ल्ड कप के बाद सचिन का यह पहला वन-डे मैच है। सचिन के अलावा ओपनर वीरेंद्र सहवाग से भी विस्फोटक पारी की उम्मीद है। ट्वंटी-20 में नाबाद 59 रन बनाकर गौतम गंभीर भी फॉर्म में लौटते दिखाई दिए जबकि मध्यक्रम में विराट कोहली और सुरेश रैना से बड़ी साझेदारी की दरकार है। वहीं, रविंद्र जडेजा, रोहित शर्मा और राहुल शर्मा के आने से टीम की फील्डिंग चुस्त हुई है। गेंदबाजी में प्रवीण कुमार, आर विनय कुमार, उमेश यादव और इरफान पठान मजबूत आस्ट्रेलियाई बल्लेबाजी क्रम में सेंध लगाने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ेंगे।

नंबर वन की हैसियत से उतरेगी ऑस्ट्रेलिया
दूसरी ओर, आस्ट्रेलियाई टीम इस मैच में नंबर वन की हैसियत से उतरेगी। माइकल क्लार्क की कप्तानी में आस्ट्रेलिया ने बांग्लादेश, श्रीलंका और दक्षिण अफ्रीका में सीरीज जीतकर अपने पोजीशन को कायम रखा है। टीम अभी बदलाव से गुजर रही है। तीन नए चेहरों को टीम में शामिल किया गया है। उनमें पीटर फोस्टर हैं। क्लार्क और पोंटिंग जबरदस्त फार्म में हैं जबकि हसी ब्रदर्स खेल का रुख बदलने का माद्दा रखते हैं। ब्रेट ली की अगुआई में आस्ट्रेलियाई आक्रमण भी भारतीय बल्लेबाजी क्रम को तहस-नहस करने को तैयार है।

आंकड़े
- रेयान हैरिस जुलाई 2010 से अब तक 17 वन-डे में रिकॉर्ड 41 विकेट झटक चुके हैं।
- अर्से से सचिन और उनके प्रशंसकों को 100वें शतक का इंतजार है। वर्ल्ड कप के बाद सचिन का यह पहला वन-डे है।
- आस्ट्रेलियाई टीम पिछली बार टीम इंडिया से वर्ल्ड कप के क्वार्टर फाइनल में भिड़ी थी, जहां अहमदाबाद में भारत को पांच विकेट से जीत मिली थी।

‘भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज में मिली सफलता का यहां कोई मतलब नहीं है। त्रिकोणीय वन-डे सीरीज में भारत और श्रीलंका दोनों की टीमें अच्छी हैं और इन्हें हारने के लिए हमें अपना सर्वश्रेष्ठ देना होगा।’
- माइकल क्लार्क

‘ट्वंटी-20 में मिली जीत हमारे लिए टॉनिक का काम करेगी। इस जीत के बाद सभी युवा उत्साहित हैं और हमें अपनी लय को आगे भी बरकरार रखना होगा। हमें हर क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद है।’
- सुरेश रैना

पिच का मिजाज
एमसीजी की पिच बल्लेबाजों की मददगार है। गेंदबाजों को यहां थोड़ी मेहनत करनी होगी।

नंबर गेम
- 2106 रन इस मैदान पर सर्वाधिक रिकी पोंटिंग के नाम 40 मैचों में 58.50 की औसत से है।
- 37 विकेट इस पिच पर ब्रेट ली 19 मैचों में ले चुके हैं।
- 06 बार आस्ट्रेलिया ने इस पिच पर 300 और उससे ज्यादा रन बनाए हैं। इस पिच पर उसका सर्वाधिक स्कोर छह विकेट पर 338 रन है, जो उसने विंडीज के खिलाफ 9 फरवरी 2001 में बनाए थे। यह मैच आस्ट्रेलिया 38 रन से जीता था।
- 270 रन इस पिच पर भारत का सर्वाधिक स्कोर है। 9 जनवरी 2004 को खेले गए इस मैच में भारत को आस्ट्रेलिया से 18 रन से शिकस्त मिली थी।


1

print

खबर पर अपनी राय दें

आप की राय -
meem azmi, kuwait
mere bhai aap log taza khabar upload karo plz aaplogo se yahi request hai bhai plzdate bye date ki khabar dekhna chahta hoon plz taza upload karo aja de khane ke liye keya karu batao
नाम    
ईमेल    
शहर    

   
कोड     
क्रिकेट की अन्य ख़बरें
प्रमुख ख़बरें
स्पेशल स्टोरी
Copyright © 2012 Amar Ujala Publications Ltd.
All Rights Reserved.
Address: C-21, Sector-59, Noida-201301
Telephone No : +91-120-4694000
To Advertise (Print)   : Mediakit
To Advertise (Online) : +91-120-4694132