|  English News  |  Education  |  AUMobile  |  Result
au
    Thursday, May 24, 2012  |  Last Update - 7:08 AM IST
क्रिकेट
  आप यहाँ हैं: होम » खेल » क्रिकेट

न्यूजीलैंड की जिम्बाब्‍वे पर बड़ी जीत

नेपियर (आईएएनएस)।
Story Update : Thursday, February 09, 2012    3:52 PM
New Zealand win over Zimbabwe

न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम ने गुरुवार को मैक्लीन पार्क क्रिकेट मैदान पर खेले गए तीसरे एकदिवसीय मुकाबले में जिम्बाब्‍वे को 202 रनों के भारी अंतर से हरा दिया। इसके साथ न्यूजीलैंड ने तीन मैचों की इस श्रृंखला पर 3-0 से कब्‍जा कर लिया है। न्यूजीलैंड ने पहला मैच 90 रन से और दूसरा मैच 141 रनों के अंतर से जीता था।

टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड ने मैन ऑफ द मैच चुने गए ब्रेंडन मैक्लम (119) की तूफानी पारी की मदद से निर्धारित 50 ओवरों में आठ विकेट पर 373 रन बनाए। मैक्लम ने 88 गेंदों पर सात चौके और पांच छक्के लगाए। इसके अलावा रॉब निकोल ने 61, मार्टिन गुपटिल ने 85 और केन विलियमसन ने 38 रनों का योगदान दिया। गुपटिल ने 69 गेंदों पर सात चौके और पांच छक्के लगाए।

निकोल ने भी अपनी पारी से प्रभावित किया। उनकी 63 गेंदों की पारी में छह चौके और दो छक्के शामिल हैं। विलियमसन ने 40 गेंदों पर तीन चौके जड़े। जिम्बा?वे की ओर से केल जार्विस और रे प्राइस ने दो-दो विकेट लिए।

जवाब में खेलने उतरी जिम्बाब्‍वे की टीम 44 ओवरों में 171 रनों पर पवेलियन लौट गई। कप्तान ब्रेंडन टेलर ने अकेले दम पर कीवी गेंदबाजों का सामना किया और 62 गेंदों पर छह चौके और दो छक्के लगाए। मेहमान टीम का कोई और बल्लेबाज विशाल लक्ष्य के आगे चुनौती नहीं खड़ा कर सका। तातेंदा ताएबू (26) दूसरे सबसे सफल बल्लेबाज रहे। कीवी टीम की ओर से विलियमसन, तरूण नेथुला और नेथन मैक्लम ने दो-दो सफलता हासिल की।


0

print

खबर पर अपनी राय दें

नाम    
ईमेल    
शहर    

   
कोड     
क्रिकेट की अन्य ख़बरें
प्रमुख ख़बरें
स्पेशल स्टोरी
Copyright © 2012 Amar Ujala Publications Ltd.
All Rights Reserved.
Address: C-21, Sector-59, Noida-201301
Telephone No : +91-120-4694000
To Advertise (Print)   : Mediakit
To Advertise (Online) : +91-120-4694132