|  English News  |  Education  |  AUMobile  |  Result
au
    Thursday, May 24, 2012  |  Last Update - 7:02 AM IST
क्रिकेट
  आप यहाँ हैं: होम » खेल » क्रिकेट

आईपीएल-5 के लिए 20 लाख डॉलर में बिके जडेजा

बंगलूरू/इंटरनेट डेस्क।
Story Update : Saturday, February 04, 2012    12:22 PM
Jadeja sold by 20 million to IPL Season 5

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के पांचवें संस्करण के लिए शनिवार को खिलाड़ियों की हुई नीलामी में हरफनमौला खिलाड़ी रवींद्र जडेजा सबसे महंगे रहे। उन्हें महेंद्र सिंह धौनी की कप्तानी वाली चेन्नई सुपर किंग्स टीम ने 20 लाख डॉलर में खरीद लिया। श्रीलंका के अनुभवी बल्लेबाज माहेला जयवर्धने को दिल्ली डेयरडेविल्स ने 14 लाख डॉलर में खरीदा।

फ्रेंचाइजी टीमों के बीच होड़
शुक्रवार को आस्ट्रेलिया के खिलाफ ट्वेंटी-20 मुकाबले में मैन ऑफ द मैच रहे जडेजा को अपने साथ जोड़ने के लिए कई फ्रेंचाइजी टीमों के बीच होड़ देखने को मिली। डेक्कन चार्जर्स हैदराबाद के साथ टाई होने के बाद जडेजा सुपर किंग्स के खाते में गए। पिछले वर्ष केरल टस्कर्स फ्रेंचाइजी ने जडेजा को 9,50,000 डॉलर में खरीदा था।

मुरलीधरन रॉयल चैलेंजर्स बैगलोर में शामिल
इसके अलावा न्यूजीलैंड के विकेट कीपर बल्लेबाज ब्रैंडन मैक्लम को कोलकाता नाइट राइडर्स ने नौ लाख डॉलर में खरीदा। मैक्कल पिछले वर्ष टस्कर्स की ओर से खेले थे। आईपीएल में मैक्लम कोलकाता के लिए खेल चुके हैं। महान स्पिनर श्रीलंका के मुथैया मुरलीधरन को रॉयल चैलेंजर्स बैगलोर ने 2,20,000 डॉलर में जबकि अनुभवी बल्लेबाज माहेला जयवर्धने को दिल्ली डेयरडेविल्स ने 14 लाख डॉलर में खरीदा।

पार्थिव पटेल को डेक्कन चार्जर्स ने खरीदा
दक्षिण अफ्रीका के पूर्व विस्फोटक बल्लेबाज हर्शल गिब्‍स को मुम्बई इंडियंस ने 50 हजार डॉलर में जबकि आस्ट्रेलिया के ब्रैड हॉज को चार लाख 75 हजार डॉलर में राजस्थान रॉयल्स ने खरीदा। भारत के विकेटकीपर बल्लेबाज पार्थिव पटेल को डेक्कन चार्जर्स ने छह लाख 50 हजार डॉलर में जबकि श्रीलंका के दिनेश चांदीमल को राजस्थान रॉयल्स ने 50 हजार डॉलर में अपने साथ लिया है।

जेम्स एंडरसन और लक्ष्मण को नहीं मिला खरीददार
इंग्लैंड के जेम्स एंडरसन, मैट प्रायर, इयन बेल व ओवैश शाह, वेस्टइंडीज के बल्लेबाज एड्रियान बाराथ, डेरेन ब्रावो और राम नरेश सरवन, बांग्लादेश के तमीम इकबाल और श्रीलंका के उपुल थरंगा का कोई खरीददार नहीं मिला। भारत के वी.वी. एस. लक्ष्मण भी किसी भी टीम के पसंदीदा नहीं बन पाए। उल्लेखनीय है कि केरल टस्कर्स टीम को भंग किए जाने के बाद पांचवें संस्करण में नौ टीमें हिस्सा लेंगी।


4

print

खबर पर अपनी राय दें

आप की राय -
HARENDRA BISHT, moradabad
IPL IS THE BEST FORMAT OF BRIGHT THE NEW PLAYER.
MANOJ MISHRA W, PRATAPGARH
IPL KA ASAR HAI KI CRICKET ME NAYE KHILADIO KO MAUKAMIL RAHA HAI AUR CRICKET JINDA HAI
sanjay rawat, india
jadeja bahut achhe oll rounder hai we IPL ke liye achhe player hai.lekin kisi bhi player ko itana paise nahi dena chahiye.
dinesh shukla, amethi
sare kiladi IPL KE LIYE FIT HOGE AUR KUB MAZE LEGE USKE BAD KE DAURO KE LIYE BAHANA BANAYEGE KAHEGE KI JAYDA CRICKET HO RAHA HAI
नाम    
ईमेल    
शहर    

   
कोड     
क्रिकेट की अन्य ख़बरें
प्रमुख ख़बरें
स्पेशल स्टोरी
Copyright © 2012 Amar Ujala Publications Ltd.
All Rights Reserved.
Address: C-21, Sector-59, Noida-201301
Telephone No : +91-120-4694000
To Advertise (Print)   : Mediakit
To Advertise (Online) : +91-120-4694132