|  English News  |  Education  |  AUMobile  |  Result
au
    Thursday, May 24, 2012  |  Last Update - 6:57 AM IST
क्रिकेट
  आप यहाँ हैं: होम » खेल » क्रिकेट

बीमारी और चोट को लेकर आईपीएल के नियम निर्दयी

नई दिल्ली (ब्यूरो)।
Story Update : Sunday, February 05, 2012    12:56 AM
Disease and injury the brutal rule of IPL

युवराज सिंह की बीमारी आईपीएल और उनकी फ्रेंचाइजी के लिए बिलकुल नई स्थिति है। पहली बार आईपीएल और फ्रेंचाइजी को ऐसी स्थिति का सामना करना पड़ा है। बोर्ड इसे ठीक से संभालने में नाकाम रहा। हालांकि एक सच यह भी है कि इससे मिलते जुलते हालात का सामना करने वाले खिलाड़ियों के लिए आईपीएल के नियम बहुत निर्दयी हैं।

आईपीएल और खिलाड़ियों के बीच हुए करार की शर्तों में सातवें नंबर पर इंजूरी/इल्नेस/अबसेंस (चोट, बीमार और अनुपस्थिति) की व्याख्या की गई है। इसमें भाग 7.2 के अनुसार अगर कोई सीजन के दौरान 30 दिन या इससे अधिक दिनों तक बीमारी या अंगभंग के कारण फ्रेंचाइजी को अपनी सेवाएं नहीं दे पाता है तो फ्रेंचाइजी को अधिकार है कि वह नोटिस देकर उक्त खिलाड़ी का करार तुरंत प्रभाव से रद्द कर सकती है।

इस नियम के बावजूद सहारा युवराज को पूरा पैसा देने का वादा कर रहा है। लेकिन यह जरूरी नहीं है कि भविष्य में अन्य फ्रेंचाइजी भी ऐसी स्थिति में आने वाले खिलाड़ियों की मदद के लिए ऐसे सामने आए।

अमर उजाला ब्यूरो


0

print

खबर पर अपनी राय दें

नाम    
ईमेल    
शहर    

   
कोड     
क्रिकेट की अन्य ख़बरें
प्रमुख ख़बरें
स्पेशल स्टोरी
Copyright © 2012 Amar Ujala Publications Ltd.
All Rights Reserved.
Address: C-21, Sector-59, Noida-201301
Telephone No : +91-120-4694000
To Advertise (Print)   : Mediakit
To Advertise (Online) : +91-120-4694132