|  English News  |  Education  |  AUMobile  |  Result
au
    Thursday, May 24, 2012  |  Last Update - 6:56 AM IST
क्रिकेट
  आप यहाँ हैं: होम » खेल » क्रिकेट

ब्रेट ली त्रिकोणीय सीरीज से बाहर

मेलबर्न (वार्ता)।
Story Update : Sunday, February 05, 2012    12:29 PM
Brett Lee out of the tri series

ऑस्ट्रेलिया को विश्व चैंपियन भारत और श्रीलंका के खिलाफ त्रिकोणीय एकदिवसीय क्रिकेट श्रृंखला शुरू होने से पहले आज उस समय गहरा झटका लगा जब उसके तूफानी तेज गेंदबाज ब्रेट ली पैर की हड्डी टूटने के कारण इस सीरीज से बाहर हो गए।

35 वर्षीय ली को शुक्रवार को मेलबोर्न क्रिकेट मैदान (एमसीजी) में भारत के खिलाफ दूसरे टी-20 मैच के दौरान चोट लगी थी और उनके छह हफ्ते तक क्रिकेट के मैदान से दूर रहने की संभावना है। उनका मार्च के मध्य में शुरू होने वाले वेस्टइंडीज दौरे पर भी जाना संदिग्ध है।

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के टीम डाक्टर ट्रेफर जेम्स ने एक बयान में कहा कि भारत के खिलाफ दूसरे टी-20 मैच के दौरान जब ली अपना अंतिम ओवर डाल रहे थे तो गेंद उनके दाहिने पैर पर आकर लगी।

हालांकि उन्होंने किसी तरह अपना ओवर पूरा किया लेकिन अगले दिन उनका दर्द बढ गया और पैर में सूजन आ गयी। जेम्स ने कहा कि एक्सरे से इस बात की पुष्टि हुई है कि उनकी एक उंगली की हड्डी टूट गयी है। उन्हें पूरी तरह ठीक होने से चार से छह सप्ताह तक का समय लग सकता है।


0

print

खबर पर अपनी राय दें

नाम    
ईमेल    
शहर    

   
कोड     
क्रिकेट की अन्य ख़बरें
प्रमुख ख़बरें
स्पेशल स्टोरी
Copyright © 2012 Amar Ujala Publications Ltd.
All Rights Reserved.
Address: C-21, Sector-59, Noida-201301
Telephone No : +91-120-4694000
To Advertise (Print)   : Mediakit
To Advertise (Online) : +91-120-4694132