|  English News  |  Education  |  AUMobile  |  Result
au
    Thursday, May 24, 2012  |  Last Update - 6:51 AM IST
बैडमिन्टन
  आप यहाँ हैं: होम » खेल » बैडमिन्टन

फिर चीन की दीवार नहीं लांघ पाई साइना

कुआलालम्पुर (वार्ता)।
Story Update : Saturday, January 14, 2012    1:40 PM
again Saina could not cross the Great Wall of China

चौथी वरीयता प्राप्त भारत की साइना नेहवाल को मलेशिया ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में आज यहां दुनिया की नंबर एक खिलाडी चीन की यिहान वांग के हाथों 15-21, 16-21 से शिकस्त का सामना करना पडा।
साइना और शीर्ष वरीय वांग के बीच पांचवां करियर मुकाबला था जिसमें हर बार बाजी चीनी खिलाडी के हाथ लगी है। साइना ने हालांकि अपने से ऊंची रैंकिंग वाली वांग को कडी टक्कर दी लेकिन उन्हें 41 मिनट में लगातार गेमों में शिकस्त का सामना करना पडा।

भारतीय खिलाडी ने पहले गेम में अच्छी शुरुआत करते हुए पहले 6-2 की बढत बनायी और फिर इसे 8-5 कर दिया। लेकिन वांग ने लगातार पांच अंक जुटाते हुए स्कोर 10-8 कर दिया और फिर इसके बाद पीछे मुडकर नहीं देखा। चीनी खिलाडी ने 18-15 की बढत बनाने के बाद लगातार तीन अंक जुटाते हुए पहला गेम 21-15 से जीत लिया।

दूसरे गेम में भी साइना ने अच्छी शुरुआत करते हुए एक समय 5-2 की बढत बना ली थी। लेकिन इसके बाद 9-9 के स्कोर तक दोनों खिलाडियों के बीच कडा मुकाबला हुआ। वांग ने फिर साइना को 15-14 से पछाडने के बाद लगातार चार अंक जुटाते हुए स्कोर 19-14 कर दिया। साइना ने इसके बाद दो अंक जुटाते हुए स्कोर 16-19 किया लेकिन वांग ने फिर दो अंक बनाते हुए फाइनल का टिकट कटा दिया।

पूरे मैच के साइना ने जहां कुछ छह स्मैश विनर लगाए वहीं चीनी खिलाडी ने 11 स्मैश विनर झोंके। नेट विनर में भी साइना वांग से पिछडी रही। साइना ने जहां चार नेट विनर लगाए वहीं वांग के खाते में छह स्मैश विनर आए। यिहान वांग का फाइनल में हमतवन और तीसरी वरीयता प्राप्त शिजियांग वांग और दूसरी सीड जिन वांग के बीच होने वाले दूसरे सेमीफाइनल की विजेता से मुकाबला होगा।


0

print

खबर पर अपनी राय दें

नाम    
ईमेल    
शहर    

   
कोड     
बैडमिन्टन की अन्य ख़बरें
प्रमुख ख़बरें
स्पेशल स्टोरी
Copyright © 2012 Amar Ujala Publications Ltd.
All Rights Reserved.
Address: C-21, Sector-59, Noida-201301
Telephone No : +91-120-4694000
To Advertise (Print)   : Mediakit
To Advertise (Online) : +91-120-4694132