|  English News  |  Education  |  AUMobile  |  Result
au
    Thursday, May 24, 2012  |  Last Update - 6:50 AM IST
बैडमिन्टन
  आप यहाँ हैं: होम » खेल » बैडमिन्टन

सौरभ लंबी छलांग के साथ टॉप 50 में शामिल

नई दिल्ली।
Story Update : Friday, December 30, 2011    3:25 AM
Top 50 in the long jump with Sourav

भारत के युवा बैडमिंटन खिलाड़ी सौरभ वर्मा सैय्यद मोदी मेमोरियल इंडिया ओपन ग्रां प्री गोल्ड टूर्नामेंट में अपने शानदार प्रदर्शन के दम पर ताजा विश्व रैंकिंग में 22 स्थान की छलांग के साथ 50वें नंबर पर पहुंच गए हैं। आरएमवी गुरूसाई दत्त भी तीन स्थान के सुधार के साथ 40वें स्थान पर पहुंच गए हैं जबकि देश की नंबर एक महिला खिलाड़ी साइना नेहवाल विश्व रैंकिंग में अपने चौथे नंबर पर बरकरार हैं। मिश्रित युगल में ज्वाला गट्टा और वी दीजू की जोड़ी चार पायदान चढ़कर 14वें स्थान पर पहुंच गए हैं।

अन्य भारतीयों में देश के नंबर एक खिलाड़ी पी. कश्यप एक स्थान गिरकर 27वें स्थान पर पहुंच गए हैं। अजय जयराम एक स्थान के नुकसान के साथ 28वें और चेतन आनंद चार स्थान लुढ़ककर 59वें स्थान पर आ गए हैं। अरविंद भट्ट भी चार स्थान फिसलकर 63वें, आनंद पवार दो स्थान गिरकर 66वें नंबर पर आ गए हैं। महिला एकल में पीवी सिंधु नौ स्थान की छलांग के साथ 31वें अरुधति पंटावने पांच पायदान चढ़कर 51वें और अदिति मुटाटकर तीन स्थान के सुधार के साथ 73वें नंबर पर आ गई हैं। पुरुष युगल में रूपेश कुमार और सनावे थामस की जोड़ी 25वें स्थान पर बरकरार है लेकिन महिला युगल में ज्वाला गट्टा और अश्विनी पोनप्पा की जोड़ी एक पायदान गिरकर 14वें स्थान पर पहुंच गई है।


0

print

खबर पर अपनी राय दें

नाम    
ईमेल    
शहर    

   
कोड     
बैडमिन्टन की अन्य ख़बरें
प्रमुख ख़बरें
स्पेशल स्टोरी
Copyright © 2012 Amar Ujala Publications Ltd.
All Rights Reserved.
Address: C-21, Sector-59, Noida-201301
Telephone No : +91-120-4694000
To Advertise (Print)   : Mediakit
To Advertise (Online) : +91-120-4694132