|  English News  |  Education  |  AUMobile  |  Result
au
    Thursday, May 24, 2012  |  Last Update - 6:48 AM IST
बैडमिन्टन
  आप यहाँ हैं: होम » खेल » बैडमिन्टन

साइना जीतीं, ज्वाला-पोनप्पा बाहर

सियोल (आईएएनएस)।
Story Update : Thursday, January 05, 2012    12:57 PM
Saina won jwala Ponappa out

भारत की सर्वोच्च वरीयता प्राप्त महिला एकल बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल अपना शानदार सफर जारी रखते हुए कोरिया ओपन सुपर सीरीज बैडमिंटन टूर्नामेंट के तीसरे दौर में पहुंच गई हैं लेकिन ज्वाला गुट्टा और अश्विनी पोनप्पा की जोड़ी को हार का सामना करना पड़ा।

विश्व की चौथी वरीयता प्राप्त साइना ने गुरुवार को खेले गए दूसरे दौर के मुकाबले में चीनी ताइपे की शियाओ चेह चेंग को 21-14, 21-10 से हराया। साइना ने यह मैच 36 मिनट में अपने नाम किया। विश्व की 11वीं वरीयता प्राप्त चेह और साइना के बीच यह तीसरी भिड़ंत थी। साइना ने दो में जीत हासिल की है जबकि चेह को एक में सफलता मिली है। साइना ने पहले दौर में स्कॉटलैंड की सुसान एगेल्सटाफ को हराया था।

महिला युगल वर्ग में ज्वाला और पोनप्पा को दूसरे दौर में चीन की जियावोली वांग तथा यांग यू की जोड़ी ने 21-10, 21-17 से हराया। यह मैच 34 मिनट तक चला। दोनों जोड़ियों के बीच यह दूसरी भिड़ंत थी। इससे पहले भी यांग और वांग की जीत हुई है।


0

print

खबर पर अपनी राय दें

नाम    
ईमेल    
शहर    

   
कोड     
बैडमिन्टन की अन्य ख़बरें
प्रमुख ख़बरें
स्पेशल स्टोरी
Copyright © 2012 Amar Ujala Publications Ltd.
All Rights Reserved.
Address: C-21, Sector-59, Noida-201301
Telephone No : +91-120-4694000
To Advertise (Print)   : Mediakit
To Advertise (Online) : +91-120-4694132