|  English News  |  Education  |  AUMobile  |  Result
au
    Thursday, May 24, 2012  |  Last Update - 6:45 AM IST
बैडमिन्टन
  आप यहाँ हैं: होम » खेल » बैडमिन्टन

सेमीफाइनल में पहुंचीं साइना

कुआलालम्पुर।
Story Update : Saturday, January 14, 2012    2:14 AM
Saina reached the semi finals

पिछले साल के निराशाजनक प्रदर्शन को भुलाते हुए भारत की शीर्ष बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल मलयेशिया ओपन के सेमीफाइनल में पहुंच गई हैं। विश्व की चौथे नंबर की खिलाड़ी साइना ने पांचवीं सीड डेनमार्क की टाइन बौन को संघर्षपूर्ण मुकाबले में 21-13, 21-23, 21-13 से हराया। चौथी सीड साइना ने मुकाबला 56 मिनट के संघर्ष के बाद जीता। दोनों के बीच अब तक छह बार मुकाबला हो चुका है जिसमें साइना ने तीन बार जीत हासिल की है।

दूसरे गेम में दोनों के बीच जबर्दस्त संघर्ष
साइना ने बौन के खिलाफ मैच में 25 नेट विनर और 12 स्मैश विनर लगाते हुए शानदार जीत हासिल की। पहले गेम में साइना ने बौन को कोई मौका नहीं दिया। दोनों के बीच दस अंकों तक तो बराबर का मुकाबला रहा लेकिन फिर साइना ने 14-9 और 17-10 की बढ़त बनाते हुए पहला गेम आसानी से जीत लिया। दूसरे गेम में दोनों के बीच जबर्दस्त संघर्ष हुआ। साइना एक समय 14-10 से आगे हो गई थीं लेकिन बौन ने फिर 15-15 से बराबरी हासिल कर ली। साइना के पास 21-20 के स्कोर पर मैच अंक था लेकिन बौन ने लगातार तीन अंक लेते हुए 23-21 से दूसरा गेम जीत लिया। निर्णायक गेम में साइना ने 5-7 से पिछड़ने के बाद 7-7 से बराबरी हासिल की और फिर पीछे मुड़कर नहीं देखा। साइना ने अपनी बढ़त को 14-9 और 17-11 पहुंचाते हुए मैच पर अपनी पकड़ मजबूत कर ली। बौन ने स्कोर 13-17 किया मगर भारतीय खिलाड़ी ने लगातार चार अंक लेते हुए गेम जीतकर मैच समाप्त कर लिया।


1

print

खबर पर अपनी राय दें

आप की राय -
NEHA, Delhi
बेस्ट ऑफ़ लक saina
नाम    
ईमेल    
शहर    

   
कोड     
बैडमिन्टन की अन्य ख़बरें
प्रमुख ख़बरें
स्पेशल स्टोरी
Copyright © 2012 Amar Ujala Publications Ltd.
All Rights Reserved.
Address: C-21, Sector-59, Noida-201301
Telephone No : +91-120-4694000
To Advertise (Print)   : Mediakit
To Advertise (Online) : +91-120-4694132