|  English News  |  Education  |  AUMobile  |  Result
au
    Thursday, May 24, 2012  |  Last Update - 6:44 AM IST
बैडमिन्टन
  आप यहाँ हैं: होम » खेल » बैडमिन्टन

क्वार्टरफाइनल में चीन की जियांग की जीत

सोल (वार्ता)।
Story Update : Friday, January 06, 2012    1:30 PM
Saina lost in quarterfinals

भारत की स्टार खिलाडी साइना नेहवाल को कोरिया ओपन सुपर सीरीज बैडमिंटन टूर्नामेंट के क्वार्टरफाइनल में चीन की यानजियाओ जियांग के हाथों आज यहां लगातार गेमों में 17-21, 10-21 से शिकस्त का सामना करना पडा।

चौथी वरीयता प्राप्त साइना इस मैच में बिल्कुल भी लय में नजर नहीं आयीं। वह अपने से दो स्थान निचली रैंकिंग रखने वाली चीनी खिलाडी की तेजी के सामने टिक नहीं पायी और उन्होंने महज 36 मिनट में हथियार डाल दिए।
भारतीय खिलाडी हालांकि अच्छी शुरुआत करते हुए पहले गेम में एक समय 5-1 की बढत बना ली थी लेकिन इसके बाद वह अपनी लय खो बैठी।

जियांग ने इसके फायदा उठाते हुए 8-8 पर बराबरी करने के बाद फिर पीछे मुडकर नहीं देखा और गेम 21-17 से जीत लिया। दूसरे गेम में दोनों खिलाडियों के बीच शुरुआत में कडी टक्कर देखने को मिली। लेकिन जियांग में 4-4 के स्कोर के बाद भारतीय खिलाडी को वापसी का कोई मौका नहीं दिया और 21-10 से यह गेम जीतकर सेमीफाइनल का टिकट कटा लिया।

साइना ने पूरे मैच में जहां नौ स्मैश विनर लगाए वहीं चीनी खिलाडी ने छह स्मैश विनर झोंके। साइना ने पहले दौर में स्काटलैंड की सूसन एजेलस्टाफ को 21-5, 21-6 से शिकस्त दी थी जबकि दूसरे दौर में चीनी ताइपे की शाओ चिएह कोको में 21-14, 21-10 से हराया था।


0

print

खबर पर अपनी राय दें

नाम    
ईमेल    
शहर    

   
कोड     
बैडमिन्टन की अन्य ख़बरें
प्रमुख ख़बरें
स्पेशल स्टोरी
Copyright © 2012 Amar Ujala Publications Ltd.
All Rights Reserved.
Address: C-21, Sector-59, Noida-201301
Telephone No : +91-120-4694000
To Advertise (Print)   : Mediakit
To Advertise (Online) : +91-120-4694132