दुनिया में चौथे नंबर की खिलाड़ी साइना नेहवाल कड़े संघर्ष के बाद मलयेशियन ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट के दूसरे दौर में प्रवेश में पहुंची। आगाज मैच में साइना ने सिंगापुर की जुआन गू से के हाथों पहला गेम हारने के बाद जबरदस्त वापसी की। 56 मिनट तक चले मैच में साइना ने 19-21, 21-14, 21-15 से मुकाबला अपने नाम किया। दूसरे दौर में साइना का मुकाबला चीनी ताइपे की शाओ चीह चेंग के साथ होगा।
मिक्स्ड डबल्स में ज्वाला गट्टा और वी. दीजू की जोड़ी ने सिंगापुर के चयूट त्रियाचार्ट और लेई याओ को 21-13, 19-21, 21-16 से हराया। लेकिन पुरुषों में भारत के अजय जयराम को सातवें सीड इंडोनेशिया के सिमोन सांतोसो से 21-19, 18-21, 16-21 से हार का सामना करना पड़ा। डबल्स में सनावे थामस और रूपेश कुमार की जोड़ी चौथी वरीय मलयेशियाई जोड़ी किएन कीत कू और बून तान से 14-21, 13-21 से हार गई। गट्टा और दीजू की जोड़ी ने इस मुकाबले को 39 मिनट में अपने नाम किया। हाल में हुए कोरिया ओपन सुपर सीरीज में ज्वाला और दीजू की जोड़ी ने क्वार्टर फाइनल तक का सफर तय किया था।
0
खबर पर अपनी राय दें