|  English News  |  Education  |  AUMobile  |  Result
au
    Thursday, May 24, 2012  |  Last Update - 6:42 AM IST
बैडमिन्टन
  आप यहाँ हैं: होम » खेल » बैडमिन्टन

क्वार्टर फाइनल में हारीं साइना

सोल।
Story Update : Saturday, January 07, 2012    3:21 AM
Saina in loss quarterfinals

भारत की स्टार खिलाड़ी साइना नेहवाल को कोरिया ओपन सुपर सीरीज बैडमिंटन टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में चीन की यानजियाओ जियांग के हाथों जबकि मिक्स्ड डबल्स में वी दीजू और ज्वाला गट्टा की जोड़ी को डेनमार्क के जोआकिम फिशर नील्सन और क्रिस्टीना पेडरसन की तीसरी सीड जोड़ी से हार का सामना करना पड़ा। इसके साथ ही टूर्नामेंट में भारतीय चुनौती भी समाप्त हो गई।

वह करीबी मुकाबले में 21-19 से हार गई
साइना को लगातार सेटों में जियांग ने 17-21, 10-21 से मात दी जबकि 34 मिनट तक चले मुकाबले में दीजू और गट्टा की जोड़ी को 21-19, 21-12 से हार का सामना करना पड़ा। टूर्नामेंट में चौथी सीड साइना इस मैच में बिल्कुल भी लय में नजर नहीं आईं और अपने से दो स्थान निचली रैंकिंग वाली चीनी खिलाड़ी की तेजी के सामने टिक नहीं पाई। साइना ने हालांकि अच्छी शुरुआत करते हुए पहले गेम में एक समय 5-1 की बढ़त बना ली थी लेकिन इसके बाद वह अपनी लय खो बैठीं। साइना ने पूरे मैच में जहां नौ स्मैश विनर लगाए वहीं चीनी खिलाड़ी ने छह स्मैश विनर झोंके। दूसरी ओर मिक्स्ड डबल्स में दीजू और गट्टा की जोड़ी ने पहले गेम में जबर्दस्त संघर्ष किया लेकिन वह करीबी मुकाबले में 21-19 से हार गई। दूसरे गेम में डेनमार्क की जोड़ी ने पूरी तरह अपना दबदबा कायम करते हुए भारतीय जोड़ी को संभलने का कोई मौका नहीं दिया।


0

print

खबर पर अपनी राय दें

सम्बंधित ख़बरें
साइना कोरिया ओपन के क्वार्टर फाइनल में
साइना जीतीं, ज्वाला-पोनप्पा बाहर
साइना और ज्वाला-अश्विनी अगले दौर में
नाम    
ईमेल    
शहर    

   
कोड     
बैडमिन्टन की अन्य ख़बरें
प्रमुख ख़बरें
स्पेशल स्टोरी
Copyright © 2012 Amar Ujala Publications Ltd.
All Rights Reserved.
Address: C-21, Sector-59, Noida-201301
Telephone No : +91-120-4694000
To Advertise (Print)   : Mediakit
To Advertise (Online) : +91-120-4694132