|  English News  |  Education  |  AUMobile  |  Result
au
    Thursday, May 24, 2012  |  Last Update - 6:37 AM IST
बैडमिन्टन
  आप यहाँ हैं: होम » खेल » बैडमिन्टन

साइना कोरिया ओपन के क्वार्टर फाइनल में

सोल।
Story Update : Friday, January 06, 2012    3:00 AM
Korea Open Saina in quarterfinals

भारत की स्टार खिलाड़ी साइना नेहवाल ने चीनी ताइपे की शाओ चिएह चेंग को दूसरे दौर के मुकाबले में 21-14, 21-10 से हराकर कोरिया ओपन सुपर सीरीज बैडमिंटन टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली। चौथी सीड साइना का अब क्वार्टर फाइनल में मुकाबला चीन की यानजियाओ जियांग और थाईलैंड की इंथेनोन रत्चानोक के बीच होने वाले मैच की विजेता से होगा। हालांकि महिला डबल्स में राष्ट्रमंडल खेलों की स्वर्ण पदक विजेता भारतीय जोड़ी ज्वाला गट्टा और अश्विनी पोनप्पा को टॉप सीड चीनी जोड़ी जियाओली वांग और यांग यू के हाथों 10-21, 17-21 से हार का सामना करना पड़ा।

साइना ने चीनी ताइपे की खिलाड़ी के खिलाफ पहले गेम में चार अंकों की बढ़त बनाई और फिर इस बढ़त को 10-2 कर दिया। चेंग ने हालांकि इसके बाद लगातार पांच अंक जुटाते हुए वापसी करने की कोशिश की लेकिन वह साइना को पहला गेम जीतने से नहीं रोक पाईं। दूसरे गेम में 0-3 से पिछड़ने के बावजूद चेंग बराबरी करने में सफल रहीं। हालांकि इसके बाद भारतीय खिलाड़ी की बेजा भूलों के फायदा उठाते हुए चेंग ने 7-3 की बढ़त बना ली। हालांकि साइना के कई शाट और स्मैश नेट से उलझे लेकिन वह पहले 11-7 और फिर 14-8 से बढ़त बनाने में सफल रहीं। साइना ने इसके बाद चेंग को कोई मौका दिए बगैर 21-10 से एकतरफा मुकाबला जीत लिया।


0

print

खबर पर अपनी राय दें

सम्बंधित ख़बरें
रैंकिंग : चौथे नंबर पर कायम साइना
सुपर सीरीज खिताब से चूकीं साइना नेहवाल
साइना ने लगाई जीत की हैट्रिक
साइना नेहवाल ने रचा एक और इतिहास
नाम    
ईमेल    
शहर    

   
कोड     
बैडमिन्टन की अन्य ख़बरें
प्रमुख ख़बरें
स्पेशल स्टोरी
Copyright © 2012 Amar Ujala Publications Ltd.
All Rights Reserved.
Address: C-21, Sector-59, Noida-201301
Telephone No : +91-120-4694000
To Advertise (Print)   : Mediakit
To Advertise (Online) : +91-120-4694132