|  English News  |  Education  |  AUMobile  |  Result
au
    Thursday, May 24, 2012  |  Last Update - 6:36 AM IST
बैडमिन्टन
  आप यहाँ हैं: होम » खेल » बैडमिन्टन

चैंपियन अदिति खिताबी होड़ से बाहर

बंगलूरू।
Story Update : Wednesday, January 25, 2012    2:40 AM
Aditi champion out of title race of

जाइंट किलर पीवी सिंधु ने सबसे बड़े उलटफेर में गत चैंपियन अदिति मुटाटकर को 21-10, 21-12 से पराजित कर 76वीं राष्ट्रीय बैडमिंटन प्रतियोगिता के महिला सिंगल्स के फाइनल में प्रवेश किया। सिंधु का खिताब के लिए दूसरी सीड पीएसपीबी की नेहा पंडित से मुकाबला होगा, जिन्होंने पूर्व नेशनल चैंपियन एयर इंडिया की सयाली गोखले को 21-17, 21-13 से हराया।

पुरुष वर्ग में खिताबी मुकाबला टॉप सीड पीएसपीबी के सौरभ वर्मा और दूसरे वरीय साईं प्रणीत के बीच खेला जाएगा। सौरभ ने चौथी सीड एचएस प्रणय को 21-23, 22-20, 21-16 से हराया जबकि प्रणीत ने एयर इंडिया के आनंद पवार को 21-17, 21-15 से हराया।


0

print

खबर पर अपनी राय दें

नाम    
ईमेल    
शहर    

   
कोड     
बैडमिन्टन की अन्य ख़बरें
प्रमुख ख़बरें
स्पेशल स्टोरी
Copyright © 2012 Amar Ujala Publications Ltd.
All Rights Reserved.
Address: C-21, Sector-59, Noida-201301
Telephone No : +91-120-4694000
To Advertise (Print)   : Mediakit
To Advertise (Online) : +91-120-4694132