|  English News  |  Education  |  AUMobile  |  Result
au
    Thursday, May 24, 2012  |  Last Update - 5:46 AM IST
देश
  आप यहाँ हैं: होम » देश

शिक्षक की पिटाई से छात्र की मौत

जहांगीराबाद(बुलंदशहर)/अमर उजाला ब्यूरो।
Story Update : Thursday, February 09, 2012    3:14 AM
Student teachers beating death

स्कूल में प्रार्थना सभा के समय कंचे खेल रहे कक्षा तीन के छात्र तेजपाल की हेडमास्टर ने डंडे से बेरहमी से पिटाई की। बताते हैं पीठ, बाजुओं और सिर पर डंडे के हमले से छात्र बेहोश हो गया। 6 फरवरी को हुई इस घटना के बाद छात्र को अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां बुधवार को उसकी मौत हो गई।

छात्र की मौत की सूचना पर हेडमास्टर और शिक्षक स्कूल बंद करके भाग गए। ग्रामूीणों की शिकायत पर डीएम ने तीन सदस्यीय कमेटी गठित कर जांच शुरू करा दी है। गांव में तनाव को देखते हुए वहां पुलिस तैनात की गई है। फिलहाल रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई है।

रूठा गांव निवासी गंगासरन कश्यप मजदूरी करता है। उसका 12 वर्षीय पुत्र तेजपाल संजय गांधी स्मारक जूनियर हाईस्कूल में कक्षा तीन का छात्र था। तीन दिन पूर्व प्रार्थना के वक्त तेजपाल कंचे खेलता पकड़ा गया। इस पर हेडमास्टर रमेश लोधी ने उसकी डंडे से बेरहमी से पिटाई की।

तेजपाल के बेहोश होने पर हेडमास्टर ने ही उसे घर पहुंचाया। छात्र को जहांगीराबाद के अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी मौत हो गई। जांच कमेटी में शामिल डिप्टी बीएसए रामगेपाल, बीडीओ विनोद कुमार और एबीआरसी नरेशपाल सिंह ने गांव पहुंचकर तेजपाल के परिजनों से बातचीत कर उसके कुछ साथियों के बयान लिए।



6

print

खबर पर अपनी राय दें

आप की राय -
vimal yadav, shikohabad
यदि ये सुचना बिलकुल सत्य है तो इस अध्यापक को कानूनन कड़ी सजा मिलनी चाहिए , और विभाग द्वारा इसे निलंबित कर देना चहिए क्योकि ये गुरु नहीं हत्यारा है इसने एक गरीब मासूम की हत्या के है ................... इस तरह का समाचार पढ़ कर बड़ा दुःख होता है
rajendra singh, delhi
किस्सी भी सिछक को पीटने के अधिकार बिलकुल खत्म करने चाहिए और ऐसा करने वालों को नौकरी से हमेशा के लिए निकाल देना चाहिए और कड़ी से कड़ी सजा देनी चाहिए
Anil Kumar, Ghosi
Honi ko koi bhi nahi tal saktata hai jo hona hota hai o hoker rahata hai
santosh kumar, Jabalpur
Yeh ek Akshamay apraadh hai
Ashok Sharma, Ludhiyana
ऐसे मास्टर को एक पेढ़ से बांध कर इतना मारा जाये की वो मौत की भीख मांगने लगे और यह नज़ारा हजारों मास्टरों को भी दिखाया जाए.
rakesh singh, gorakhpur
कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए
नाम    
ईमेल    
शहर    

   
कोड     
अन्य ख़बरें
प्रमुख ख़बरें
स्पेशल स्टोरी
Copyright © 2012 Amar Ujala Publications Ltd.
All Rights Reserved.
Address: C-21, Sector-59, Noida-201301
Telephone No : +91-120-4694000
To Advertise (Print)   : Mediakit
To Advertise (Online) : +91-120-4694132