|  English News  |  Education  |  AUMobile  |  Result
au
    Thursday, May 24, 2012  |  Last Update - 5:44 AM IST
देश
  आप यहाँ हैं: होम » देश

सिगरेट का कश लगाना ओमपुरी को पड़ा भारी

पटियाला/ब्यूरो।
Story Update : Thursday, February 09, 2012    10:43 AM
Om Puri served notice for smoking at public place

बॉलीवुड अभिनेता ओम पुरी को सार्वजनिक स्थल पर सिगरेट पीने के आरोप में स्वास्थ्य विभाग ने बुधवार को फैक्स के जरिये नोटिस भेजा है। ओम पुरी ने भी नोटिस पर तत्काल स्पष्टीकरण भेजकर आरोप को निराधार बताया।

उन्होंने आरोप का खंडन करते हुए साफ किया कि वे एक जिम्मेदार नागरिक हैं और उन्होंने ऐसा कुछ नहीं किया है। राजपुरा के पटेल कॉलेज में तीन फरवरी को आयोजित फिल्म फेस्टिवल में ओम पुरी ने शिरकत की थी। इस दौरान उन पर कॉलेज कैंपस में सिगरेट पीने के आरोप लगे। मामले ने मीडिया में काफी सुर्खियां भी बटोरीं।

इस पर स्वास्थ्य विभाग ने हरकत में आते हुए बुधवार को फैक्स के जरिए ओम पुरी को नोटिस भेजा। अपने जवाब में ओम पुरी ने कहा है कि वे एक जिम्मेदार नागरिक हैं और उन्होंने शिक्षा संस्थान में सिगरेट नहीं पीया है। इस संबंध में सिविल सर्जन डॉ. वरिंदर सिंह मोही ने बताया कि ओम पुरी को फैक्स से नोटिस भेजने और फिर कुछ समय बाद ओम पुरी का जवाब आने की पुष्टि की।


0

print

खबर पर अपनी राय दें

नाम    
ईमेल    
शहर    

   
कोड     
अन्य ख़बरें
प्रमुख ख़बरें
स्पेशल स्टोरी
Copyright © 2012 Amar Ujala Publications Ltd.
All Rights Reserved.
Address: C-21, Sector-59, Noida-201301
Telephone No : +91-120-4694000
To Advertise (Print)   : Mediakit
To Advertise (Online) : +91-120-4694132