|  English News  |  Education  |  AUMobile  |  Result
au
    Thursday, May 24, 2012  |  Last Update - 5:40 AM IST
देश
  आप यहाँ हैं: होम » देश

रक्षा मंत्री ने देखा संयुक्त अभ्यास

नई दिल्ली/एजेंसी।
Story Update : Thursday, February 09, 2012    3:14 AM
Minister saw the joint exercise

रक्षा मंत्री ए.के. एंटनी बंगाल की खाड़ी में हुए नौसेना और वायुसेना के दो दिन चले संयुक्त अभ्यास ‘ट्रॉपेक्स’ में शामिल हुए। पहली बार ‘अवाक्स’ और ब्रह्मोस मिसाइल को अभ्यास में शामिल किया गया था।
आईएनएस विराट से नौ सैनिकों और वायु सैनिकों को संबोधित करते हुए एंटनी ने अगले साल की शुरुआत में नौसेना को एक और विमानवाहक पोत ‘विक्रमादित्य’ और कुछ स्वदेश निर्मित पोत मिलने की संभावना जताई।

26/11 के आतंकी हमलों के बाद बदले सुरक्षा समीकरणों पर रक्षा मंत्री ने कहा कि पूरा देश समुद्री सुरक्षा और उसमें नौसेना की अहमियत को अच्छी तरह समझता है। इस अभ्यास में वायुसेना ने अपने अग्रिम पंक्ति के लड़ाकू सुखोई-30 एमकेआई और हवा में ईंधन भरने वाले आईएल-78 को भी शामिल किया था। नौसेना के प्रवक्ता ने बताया कि अभ्यास के दौरान पहली बार समुद्र के ऊपर उड़ते वायुसेना के ‘अवाक्स’ ने सुखोई, मिराज और जगुआर विमानों को सफलतापूर्वक निर्देशित किया। इस दौरान रक्षा मंत्री ने आईएनएस रणवीर से लंबी दूरी पर युद्धक पोत को नष्ट करने वाली ब्रह्मोस मिसाइल की फायरिंग भी देखी।


0

print

खबर पर अपनी राय दें

नाम    
ईमेल    
शहर    

   
कोड     
अन्य ख़बरें
प्रमुख ख़बरें
स्पेशल स्टोरी
Copyright © 2012 Amar Ujala Publications Ltd.
All Rights Reserved.
Address: C-21, Sector-59, Noida-201301
Telephone No : +91-120-4694000
To Advertise (Print)   : Mediakit
To Advertise (Online) : +91-120-4694132