|  English News  |  Education  |  AUMobile  |  Result
au
    Thursday, May 24, 2012  |  Last Update - 5:39 AM IST
देश
  आप यहाँ हैं: होम » देश

MCD की वृद्धावस्था पेंशन डेढ़ हजार रुपये

नई दिल्ली/अमर उजाला ब्यूरो।
Story Update : Thursday, February 09, 2012    3:34 AM
MCDs old age pension and a one and half thousand

एमसीडी की अगुवाई कर रहे भाजपा पार्षदों ने बुधवार को तीनों नगर निगम चुनाव का बिगुल बजा दिया। एमसीडी के वर्ष 2012-13 के बजट को पारित करते हुए सदन के नेता सुभाष आर्य ने वृद्धावस्था पेंशन डेढ़ हजार रुपये कर दी, वहीं 70 वर्ष एवं उससे अधिक उम्र के वृद्धों को दो हजार रुपये देने का ऐलान किया।

एमसीडी अभी तक वृद्धों को एक हजार रुपये प्रतिमाह पेंशन के तौर पर देती है। पेंशन वृद्धि का लाभ दो लाख बुजुर्गों को मिलेगा। नई दरें 1 अप्रैल से लागू होंगी। एमसीडी बजट को अंतिम रूप देते हुए सदन के नेता सुभाष आर्य ने कई घोषणाएं कीं। उन्होंने पार्षद फंड 50 लाख से बढ़ाकर एक करोड़ रुपये कर दिया। जबकि दिल्ली सरकार के आग्रह पर उपराज्यपाल ने तीन वर्ष पहले पार्षद फंड को दो करोड़ से कम करके 50 लाख रुपये करने का निर्देश दिया था। उसके बाद से पार्षद फंड 50 लाख रुपये ही दिया जा रहा था।


0

print

खबर पर अपनी राय दें

नाम    
ईमेल    
शहर    

   
कोड     
अन्य ख़बरें
प्रमुख ख़बरें
स्पेशल स्टोरी
Copyright © 2012 Amar Ujala Publications Ltd.
All Rights Reserved.
Address: C-21, Sector-59, Noida-201301
Telephone No : +91-120-4694000
To Advertise (Print)   : Mediakit
To Advertise (Online) : +91-120-4694132