शांतिभूषण सीडी विवाद में दिल्ली पुलिस सभी आरोपियों को नोटिस जारी करेगी। पुलिस ने कहा कि शांतिभूषण, अमर सिंह और मुलायम सिंह को जल्द ही नोटिस भेजा जाएगा। इस मामले में पुलिस ने आपराधिक साजिश का मुकदमा दर्ज किया है। मालूम हो कि कोर्ट ने इस मामले की दोबारा जांच के आदेश दिए थे।
अदालत ने फैसला सुरक्षित रख लिया था
इससे पहले जनवरी में इस मामले की सुनवाई करते हुए दिल्ली की एक अदालत ने वरिष्ठ वकील शांति भूषण, समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव और राज्यसभा सांसद अमर सिंह के बीच कथित रूप से हुई बातचीत की विवादास्पद सीडी पर अपना फैसला सुरक्षित रख लिया था।
सीडी के साथ छेड़खानी की गईः भूषण
मिली जानकारी के मुताबिक सीडी में मौजूद बातचीत में भूषण कथित रूप से मुलायम सिंह से कहते हैं कि पैसे देकर एक जज को अपने पक्ष में किया जा सकता है। शांति भूषण यह भी कहते हैं कि इस काम को उनके बेटे और वकील प्रशांत भूषण कर देंगे। वहीं, भूषण का कहना था कि सीडी के साथ छेड़खानी की गई है। उन्होंने कथित सीडी की प्रामाणिकता की जांच कराने की भी मांग की थी।
0
खबर पर अपनी राय दें