|  English News  |  Education  |  AUMobile  |  Result
au
    Thursday, May 24, 2012  |  Last Update - 5:32 AM IST
देश
  आप यहाँ हैं: होम » देश

आंगनबाड़ी की पंजीरी खाने से 11 बच्चे बीमार

फरीदकोट/ब्यूरो।
Story Update : Thursday, February 09, 2012    10:48 AM
11 children fall sick after eating Panjiri

जिले के गांव नियामीवाला में बुधवार को जहरीली पंजीरी खाने से आंगनबाड़ी सेंटर के 11 बच्चों समेत 14 लोग बीमार हो गए। इन्हें इलाज के लिए स्थानीय गुरु गोबिंद सिंह मेडिकल कालेज अस्पताल में भरती करवाया गया है।

मामले की जांच के आदेश
जिला प्रशासन ने पूरे मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं। साथ ही सेहत विभाग को भी सेंटर में बांटी गई पंजीरी सील करने व उसके सैंपल भरने का निर्देश दिया गया है। जानकारी के अनुसार ब्लाक कोटकपूरा से संबधित गांव नियामीवाला के आंगनबाड़ी सेंटर में बुधवार को नियमित दिनों की तरह बच्चों को विभाग की तरफ से मिलने वाली पंजीरी बांटी गई।

सेंटर से छुट्टी होने के बाद पंजीरी खाने वाले बच्चों की घर पहुंचते ही हालत बिगड़ने लगी और वे उलटियां करने लगे। मामले में सीडीपीओ कोटकपूरा अमरजीत कौर ने दावा किया कि सेंटरों से बांटी जा रही पंजीरी जनवरी 2012 में ही तैयार हुई है। इसकी मियाद तीन महीने होती है।


0

print

खबर पर अपनी राय दें

नाम    
ईमेल    
शहर    

   
कोड     
अन्य ख़बरें
प्रमुख ख़बरें
स्पेशल स्टोरी
Copyright © 2012 Amar Ujala Publications Ltd.
All Rights Reserved.
Address: C-21, Sector-59, Noida-201301
Telephone No : +91-120-4694000
To Advertise (Print)   : Mediakit
To Advertise (Online) : +91-120-4694132