सामग्री :
गाय का दूध - 1 लीटर
सफेद सिरका - कुछ बूंदें
चीनी - 500 ग्राम
रीठा - 2
फुल क्रीम दूध - 750 ग्राम
मैदा - 20 ग्राम
विधि :
दूध को उबालें और आंच से हटा लें। कुछ मिनटों के बाद दो बूंदें सिरका डालें और लगातार चलाती रहें जब तक कि वह थक्के की तरह न जम जाए। पतले मलमल के कपड़े में बांधकर डेढ़ घंटे के लिए लटका दें ताकि उसका पानी निकल जाए। इसमें मैदा डालकर अच्छी तरह मिलाएं ताकि गांठ न पड़े। बराबर टुकड़ों में विभाजित करके गोल कर लें, फिर हथेली से उसे चपटा कर दें। आधे लीटर पानी और आधे किलोग्राम चीनी से चाशनी बनाएं। उबलती चाशनी में कुछ बूंदें रीठा का पानी डालें जिससे फेन बनता है। छेना के टुकड़ों को उसमें डालकर पकने दें। जब छोटे क्रैक्स दिखने लगे तो समझ लें कि रसमलाई के टुकड़े पक चुके हैं। उन्हें ठंडा होने दें। रबड़ी बनाने के लिए फुल क्रीम दूध को गरम कर आधा कर लें, उसमें चीनी, केसर मिलाएं। ठंडा होने के बाद रसमलाई के टुकड़ों में मिलाएं। कटे हुए पिस्ता से सजाकर ठंडा-ठंडा पेश करें।