सामग्री :
भसींडे (कमल ककड़ी) १/२
चना दाल १ कटोरी
लहसुन १०-१५ कली
अदरक थोड़ा-सा
हरी मिर्च ४
प्याज १/२ किलो
काली मिर्च (कुटी हुई) २ चम्मच
बड़ी इलायची २
गरम मसाला १ चम्मच
तेल आवश्यकतानुसार
नमक स्वादानुसार
विधि :
भसींडे को छीलकर काट लें। चने की दाल, अदरक, लहसुन, हरी मिर्च और प्याज को कुकर में डालें। हल्का सा पानी डालें और धीमी आंच पर पकाएं। आधे घंटे के बाद गैस ऑफ कर दें। सामग्री को ठंडा कर, मिक्सी में दरदरा होने तक पीसें। मिश्रण में कुटी काली मिर्च, गरम मसाला, बड़ी इलायची और नमक डालकर टिक्की बनाएं। तवे पर तेल लगाकर हल्का गुलाबी होने तक भूनें।