सामग्री :
मूंग की हरी दाल 1 कप
प्याज (बारीक कटी) 1/2 कप
अनार दाना 1 चम्मच
अदरक 1-2 इंच
हरी मिर्च (बारीक कटी) 2
हींग 1 चुटकी
नमक स्वादानुसार
तेल 1 चम्मच
विधि :
सबसे पहले मूंग की दाल को पर्याप्त पानी में फूलने के लिए छोड़ दें। चार या पांच घंटे बाद दाल को मिक्सी में पीस लें। ध्यान रहे कि पेस्ट ज्यादा पतला या गाढ़ा न हो। तैयार पेस्ट में बाकी सामग्री को मिलाकर फेंट लें। इसके बाद नानस्टिक तवे पर तेल लगाकर एक बड़ा चम्मच पेस्ट डालकर गोल शेप में फैलाएं। एक तरफ सिंकने के बाद पलट कर पकाएं। मंद आंच सुनहरी होने तक चीले को पकाएं। इसे धनिया की चटनी के साथ सर्व करें।