Compact.com    |    AUMobile    |
E-Paper
   |      |   Set as Homepage
    Thursday, May 24, 2012  |  Last Update - 5:19:31 AM IST
ज़ायका
बैंगन खट्टा-मीठा
Story Update : Friday, September 03, 2010    2:46 AM

सामग्री :
बैंगन 300 ग्राम
तेल 4 चम्मच
चीनी 2 चम्मच
नमक 1 चम्मच
इमली थोड़ी-सी
धनिया पाउडर 2 चम्मच
जीरा पाउडर 2 चम्मच
करी पत्ता 10-20
सरसों का दाना 1 चम्मच
लाल मिर्च पाउडर 1 चम्मच

विधि :
बैंगन को लगभग एक इंच की मोटाई में लंबा-लंबा काट लें। एक बरतन में दो चम्मच तेल गर्म करें और बैंगन को पकने तक उसमें फ्राई करें। जब बैंगन पक जाए, तो उससे अतिरिक्त तेल निकाल लें। कड़ाही में दो चम्मच तेल डालें। तेल गर्म हो जाए तो उसमें सरसों, चुटकी भर हल्दी, भूना और दरदरा जीरा, धनिया पाउडर और लाल मिर्च पाउडर डालें। थोड़ी देर बाद कड़ाही में चीनी, नमक और इमली का पेस्ट डालें। धीमी आंच पर कुछ सेकंड तक पकाती रहें। कुछ देर बाद उसमें बैंगन और थोड़ा-सा पानी डालें। तीन-चार मिनट तक धीमी आंच पर पकाएं। गैस ऑफ करें और कड़ाही को ढंककर आधे घंटे के लिए छोड़ दें।

अन्य
प्रमुख ख़बरें