Compact.com    |    AUMobile    |
E-Paper
   |      |   Set as Homepage
    Sunday, February 05, 2012  |  Last Update - 3:57:10 PM IST
ज़ायका
पनीर-दही कबाब
एक कटोरी में पनीर, उबले और मैश किए हुए चावल रख लें। इसमें पानी निकाला हुआ दही, बे्रड, प्याज, धनिया पत्ता, अदरक, हरी मिर्च, मूंगफली पाउडर और कार्नफ्लोर डालें और सबको अच्छी तरह से मिला लें। साथ ही सारे मसालों यथा, पुदीना पाउडर, लाल मिर्च पाउडर व गोल मिर्च पाउडर को भी मिला लें। सबको मिलाने के बाद छोटी-छोटी लोई लें और चपटा आकार देकर नॉन स्टिक तवे पर सेंकें। कबाब पर चम्चच से हलका तेल भी डालें। दोनों साइड से हल्का ब्राउन सिंकने के बाद कबाब को प्लेट में रखें और प्याज के रिंग और गाजर से सजा लें। हरी चटनी के साथ इसे गर्मा-गर्म परोसें।....
 
हरी मूंग दाल चीला
सबसे पहले मूंग की दाल को पर्याप्त पानी में फूलने के लिए छोड़ दें। चार या पांच घंटे बाद दाल को मिक्सी में पीस लें। ध्यान रहे कि पेस्ट ज्यादा पतला या गाढ़ा न हो। तैयार पेस्ट में बाकी सामग्री को मिलाकर फेंट लें। इसके बाद नानस्टिक तवे पर तेल लगाकर एक बड़
लजीज अजवाइन अरबी
उबली और छिली हुई अरबी को मनचाहे आकार में काट लें। फिर इसे कड़ाही में धीमी आंच पर गोल्डन ब्राउन होने तक पकाएं। तली हुई अरबी को बाउल में रखें। इसके बाद अजवाइन, नमक, गरम मसाला, लाल मिर्च पाउडर, चाट मसाला, हल्दी पाउडर, अनारदाना और नींबू के रस को अरबी पर
बैंगन खट्टा-मीठा
बैंगन को लगभग एक इंच की मोटाई में लंबा-लंबा काट लें। एक बरतन में दो चम्मच तेल गर्म करें और बैंगन को पकने तक उसमें फ्राई करें। जब बैंगन पक जाए, तो उससे अतिरिक्त तेल निकाल लें। कड़ाही में दो चम्मच तेल डालें। तेल गर्म हो जाए तो उसमें सरसों, चुटकी भर हल्
टमाटर का हलवा
एक पैन में टमाटर प्यूरी और चीनी को मिलाकर अच्छी तरह से पकाएं। तीन-चार मिनट बाद उसमें खोया को मसलकर डाल दें। हलवे को लगातार चलाएं। जब मिश्रण चिपकना छोड़ दे तो नारियल का बुरादा व थोड़ा-सा मेवा मिला दें। सर्व करते बचे हुए मेवे से गार्निश करें।
अरबी रोल्स
अरबी के पत्तों को पानी से धोकर अच्छी तरह से सुखा लें। एक बरतन में बेसन, बारीक कटे प्याज, बारीक कटी हरी मिर्च और नमक डालकर पेस्ट बना लें। थाली पर अरबी के पत्तों को बिछाकर उसके ऊपर तैयार पेस्ट लगाएं। उसके ऊपर छोटे पत्तों को रखें। ऐसे ही चार-पांच पत्तो
कोरिएंडर डिलाइट
धनिया पत्ती को धोकर काटें। मिक्सी में हरी मिर्च, अदरक, धनिया पत्ती डालकर पेस्ट तैयार करें। कुकर में घी गर्म करें। जीरा, लौंग, दालचीनी डालकर चटकने तक भूनें। अब चावल, पानी, मिक्सी में तैयार किया गया पेस्ट और नमक डालकर मिलाएं। कुकर बंद कर १ सीटी लगाएं।
भसींडा कबाब
भसींडे को छीलकर काट लें। चने की दाल, अदरक, लहसुन, हरी मिर्च और प्याज को कुकर में डालें। हल्का सा पानी डालें और धीमी आंच पर पकाएं। आधे घंटे के बाद गैस ऑफ कर दें। सामग्री को ठंडा कर, मिक्सी में दरदरा होने तक पीसें। मिश्रण में कुटी काली मिर्च, गरम मसाला
रसमलाई
दूध को उबालें और आंच से हटा लें। कुछ मिनटों के बाद दो बूंदें सिरका डालें और लगातार चलाती रहें जब तक कि वह थक्के की तरह न जम जाए। पतले मलमल के कपड़े में बांधकर डेढ़ घंटे के लिए लटका दें ताकि उसका पानी निकल जाए। इसमें मैदा डालकर अच्छी तरह मिलाएं ताकि ग
चीजी वेजिटेबल टोस्ट
तेल को एक नॉनस्टिक पेन में गरम करें। अब उसमें प्याज मिलाएं और जब तक प्याज भूरा न हो जाए तब तक भूनें। अब इसमें कटी सब्जियां, पाव भाजी मसाला, हल्दी, हरीमिर्च, कटी धनिया की पत्ती और स्वादानुसार नमक मिलाकर दो मिनट तक पकाएं। आंच से उतार कर ठंडा होने दें।
क्रिस्पी आलू
आलुओं को छिलकर लंबा-लंबा पतला रिबन की तरह काट लें। काटने के बाद धोकर, ठंडे पानी में नमक डालकर एक घंटे के लिए उसमें भिगो दें। सुखा कर तेल में तल लें। तलने के बाद अखबार पर रखें ताकि अतिरिक्त तेल निकल जाए। अब शिमला मिर्च व हरे प्याज को बड़े-बड़े काट कर
123
प्रमुख ख़बरें