सामग्री :
ब्रेड पीस - 8
ग्रेटेड चीज - 8
टेबल स्पून सब्जियों के मिश्रण के लिए मिक्स (गाजर, स्वीट कॉर्न, शिमला मिर्च, टमाटर)कटी सब्जियां - 1 कप
कटा हुआ प्याज - 1 टेबल स्पून
पावभाजी मसाला - 1 टेबल स्पून
हल्दी पाउडर - 1 चौथाई टी स्पून
कटी हरी मिर्च - 1 टीस्पून
हरी धनिया की पत्ती बारीक कटी हुई - 2 टेबलस्पून
तेल - 2 टेबलस्पून
नमक - स्वादानुसार
विधि :
तेल को एक नॉनस्टिक पेन में गरम करें। अब उसमें प्याज मिलाएं और जब तक प्याज भूरा न हो जाए तब तक भूनें। अब इसमें कटी सब्जियां, पाव भाजी मसाला, हल्दी, हरीमिर्च, कटी धनिया की पत्ती और स्वादानुसार नमक मिलाकर दो मिनट तक पकाएं। आंच से उतार कर ठंडा होने दें। ब्रेड स्लाइस को टोस्टर या फिर तवे पर करारा होने तक सेंकें। अब प्रत्येक ब्रेड स्लाइस पर दो टेबलस्पून मिक्सचर फैलाएं। इसे ग्रेटेड चीज से सजाएं। चाहें, तो इसे ऐसे ही खाने के लिए दे दें या फिर पहले से ही गरम किए गए अवन में 200 डिग्री. तापमान पर चीज के पिघलने तक पकाएं। गरमागरम चाय या कॉफी के साथ सर्व करें।