सामग्री :
पनीर (कद्दूकस किया हुआ) 200 ग्राम
चावल (उबले हुए) 1/2 कप
दही 1/2 कप
सफेद बे्रड 2
प्याज (कद्दूकस किया हुआ) 1/2 कप
धनिया पत्ता (कटा हुआ) 1 चम्मच
अदरक (कद्दूकस की हुई) 1 चम्मच
हरी मिर्च (कटी हुई) 2-3
मूंगफली पाउडर 2 चम्मच
कार्नफ्लार 2 चम्मच
पुदीना पत्ती पाउडर 1/2चम्मच
लाल मिर्च (दरदरा पीसा हुआ) 1/2 चम्मच
सफेद गोल मिर्च पाउडर 1/4 चम्मच
स्वादानुसार नमक
तेल,
गार्निश के लिए प्याज के रिंग और कद्दूकस की हुई गाजर।
विधि :
एक कटोरी में पनीर, उबले और मैश किए हुए चावल रख लें। इसमें पानी निकाला हुआ दही, बे्रड, प्याज, धनिया पत्ता, अदरक, हरी मिर्च, मूंगफली पाउडर और कार्नफ्लोर डालें और सबको अच्छी तरह से मिला लें। साथ ही सारे मसालों यथा, पुदीना पाउडर, लाल मिर्च पाउडर व गोल मिर्च पाउडर को भी मिला लें। सबको मिलाने के बाद छोटी-छोटी लोई लें और चपटा आकार देकर नॉन स्टिक तवे पर सेंकें। कबाब पर चम्चच से हलका तेल भी डालें। दोनों साइड से हल्का ब्राउन सिंकने के बाद कबाब को प्लेट में रखें और प्याज के रिंग और गाजर से सजा लें। हरी चटनी के साथ इसे गर्मा-गर्म परोसें।