Compact.com    |    AUMobile    |
E-Paper
   |      |   Set as Homepage
    Thursday, May 24, 2012  |  Last Update - 5:17:51 AM IST
ज़ायका
अरबी रोल्स
Story Update : Thursday, August 12, 2010    8:19 PM

सामग्री :
अरबी के पत्ते--५०० ग्राम
प्याज--२
हरी मिर्च-- स्वादानुसार
अजवाइन--१ चम्मच
लाल मिर्च--२
बेसन--३०० ग्राम
नमक--स्वादानुसार
तेल-- तलने के लिए

विधि :
अरबी के पत्तों को पानी से धोकर अच्छी तरह से सुखा लें। एक बरतन में बेसन, बारीक कटे प्याज, बारीक कटी हरी मिर्च और नमक डालकर पेस्ट बना लें। थाली पर अरबी के पत्तों को बिछाकर उसके ऊपर तैयार पेस्ट लगाएं। उसके ऊपर छोटे पत्तों को रखें। ऐसे ही चार-पांच पत्तों को पेस्ट लगाकर रोल बना लें। प्रेशर कुकर में आधा गिलास पानी डालकर कुकर का स्टैंड लगाएं। तैयार रोल को जाल पर रखें। धीमी आंच पर कुकर में एक सीटी लगाएं। रोल निकालकर थोड़ी देर के लिए फ्रिज में रखें। इसके बाद रोल को छोटे-छोटे पीस में काट लें। कड़ाही में तेल गर्म करें। अजवाइन और लाल मिर्च का तड़का लगाएं। अरबी रोल्स के छोटे-छोटे पीस डालकर हल्की आंच पर पकाएं। सॉस के साथ सर्व करें।

अन्य
प्रमुख ख़बरें