|  English News  |  Education  |  AUMobile  |  Result
au
    Thursday, May 24, 2012  |  Last Update - 5:11 AM IST
दक्षिण एशिया
  आप यहाँ हैं: होम » विदेश » दक्षिण एशिया

सू की ने की सैन्य संविधान में बदलाव की मांग

दावेई।
Story Update : Sunday, January 29, 2012    10:41 PM
Suu Kyi by the military to demand changes in the Constitution

म्यांमार की लोकतंत्र समर्थक नेता आंग सान सू की ने रविवार को देश में सेना द्वारा तैयार किए गए संविधान को बदले जाने की मांग की है। म्यांमार के आगामी चुनावों में खड़ी हो सू की ने एक लंबे अरसे के बाद अपनी पहली राजनीतिक रैली को संबोधित करते हुए कहा कि अब भी देश में कई ऐसे कानून मौजूद हैं जो जनता की स्वतंत्रता की राह में बाधक हैं। हम अपनी संसद के दायरे में रहकर इन कानूनों को बदलने के लिए प्रयास करेंगे।

कैबिनेट सदस्यों को नियुक्त कर सकती है
सू की ने इस बीच देश की सत्ता के केंद्र में बनी हुई सेना द्वारा वर्ष 2008 में तैयार किए गए संविधान को भी बदले जाने की इच्छा व्यक्त की। इस संविधान में सेना को कुछ विशिष्ट शक्तियां हासिल हैं और वह कैबिनेट सदस्यों को नियुक्त कर सकती है, आपात काल की स्थिति में देश की शासन व्यवस्था संभाल सकती है और संविधान के तहत उसे संसद में एक चौथाई सीटें भी हासिल हैं।


0

print

खबर पर अपनी राय दें

सम्बंधित ख़बरें
म्यांमार में दस्तक दे रहा है एक नया दौरः सू की
म्यांमार चुनाव में सू की का भाग लेना तय
पहली बार संसद पहुंची सू की
दो दिन में दूसरी बार सू की से मिलीं हिलेरी
नाम    
ईमेल    
शहर    

   
कोड     
दक्षिण एशिया की अन्य ख़बरें
प्रमुख ख़बरें
स्पेशल स्टोरी
Copyright © 2012 Amar Ujala Publications Ltd.
All Rights Reserved.
Address: C-21, Sector-59, Noida-201301
Telephone No : +91-120-4694000
To Advertise (Print)   : Mediakit
To Advertise (Online) : +91-120-4694132