|  English News  |  Education  |  AUMobile  |  Result
au
    Thursday, May 24, 2012  |  Last Update - 5:11 AM IST
दक्षिण एशिया
  आप यहाँ हैं: होम » विदेश » दक्षिण एशिया

श्रीलंकाई नौसेना ने फिर पकड़े 43 भारतीय मछुआरे

कोलंबो।
Story Update : Thursday, January 26, 2012    12:57 AM
Sri Lankan navy arrested 43 Indian fishermen again

अंतरराष्ट्रीय समुद्री सीमा रेखा के कथित उल्लंघन के आरोप में श्रीलंकाई नौसेना ने एकबार फिर करीब 43 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किया है। नौसेना के प्रवक्ता कोसला वारनाकुलासूर्या ने बताया कि मंगलवार रात पुलमोद्दई समुद्री तट से नावों समेत इन मछुआरों को गिरफ्तार किया गया।

उन्हें त्रिंकोमाली के पूर्वी तट पर लाया जा रहा है। आगे की जांच के लिए इन मछुआरों को पुलिस को सौंप दिया जाएगा। गौरतलब है कि गत दिसंबर माह से श्रीलंकाई नौसेना ने भारतीय मछुआरों पर कार्रवाई तेज कर दी है। हाल ही में श्रीलंका की यात्रा पर गए विदेश मंत्री एस एम कृष्णा ने इस मसले को बेहद गंभीरता से हल करने पर जोर दिया था।


0

print

खबर पर अपनी राय दें

नाम    
ईमेल    
शहर    

   
कोड     
दक्षिण एशिया की अन्य ख़बरें
प्रमुख ख़बरें
स्पेशल स्टोरी
Copyright © 2012 Amar Ujala Publications Ltd.
All Rights Reserved.
Address: C-21, Sector-59, Noida-201301
Telephone No : +91-120-4694000
To Advertise (Print)   : Mediakit
To Advertise (Online) : +91-120-4694132