|  English News  |  Education  |  AUMobile  |  Result
au
    Thursday, May 24, 2012  |  Last Update - 5:07 AM IST
दक्षिण एशिया
  आप यहाँ हैं: होम » विदेश » दक्षिण एशिया

लिट्टे सदस्यों को मिलेगी पुलिस में जगह

कोलंबो।
Story Update : Sunday, January 29, 2012    10:30 PM
Police find LTTE members into

श्रीलंकाई प्रशासन लिट्टे के पूर्व सदस्यों के पुनर्वास के लिए उन्हें पुलिस में भर्ती करने जा रहा है। पुलिस प्रवक्ता अधीक्षक अजिथ रोहाना का कहना था कि पुनर्वासित पूर्व तमिल टाइगर श्रीलंका की पुलिस में भर्ती के लिए आवेदन करने को स्वतंत्र हैं। उनके साथ भेदभाव नहीं किया जाएगा।

जबरन लिट्टे में भर्ती किया गया
अगर उन लोगों के पास आवश्यक योग्यता है तो वे इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि युद्ध के बाद पुनर्वासित हुए लोगों में ऐसे युवा हो सकते हैं जिन्हें जबरन लिट्टे में भर्ती किया गया हो। पृथक तमिल राज्य की मांग को लेकर तीन दशक तक संघर्ष करने वाले लिट्टे के पास अपने समानांतर शासन के दौरान खुद की पुलिस सेवा थी। श्रीलंका ने मई 2009 में युद्ध समाप्ति के बाद सेना के सामने समर्पण करने वाले 11 हजार तमिल लड़ाकों को पहले ही रिहा कर दिया है। श्रीलंका की 90 हजार की सशक्त पुलिस सेवा में ज्यादातर बहुसंख्यक सिंहल समुदाय के लोग हैं।


0

print

खबर पर अपनी राय दें

नाम    
ईमेल    
शहर    

   
कोड     
दक्षिण एशिया की अन्य ख़बरें
प्रमुख ख़बरें
स्पेशल स्टोरी
Copyright © 2012 Amar Ujala Publications Ltd.
All Rights Reserved.
Address: C-21, Sector-59, Noida-201301
Telephone No : +91-120-4694000
To Advertise (Print)   : Mediakit
To Advertise (Online) : +91-120-4694132