|  English News  |  Education  |  AUMobile  |  Result
au
    Thursday, May 24, 2012  |  Last Update - 5:04 AM IST
दक्षिण एशिया
  आप यहाँ हैं: होम » विदेश » दक्षिण एशिया

माओवादी नेपाल में कम्युनिस्ट शासन के इच्छुक

काठमांडू।
Story Update : Sunday, February 19, 2012    9:54 PM
Maoist Nepal Communist regime keen

नेपाल की मुख्य विपक्षी पार्टी ने रविवार को सत्तारूढ़ माओवादियों पर आरोप लगाते हुए है कि वे एक ऐसा संविधान तैयार करना चाहते हैं, जिसका उद्देश्य देश में कम्युनिस्ट शासन की स्थापना करना है। नेपाली कांग्रेस के वरिष्ठ नेता बिमलेंद्र निधि ने कहा कि नेपाली कांग्रेस लोकतांत्रिक सिद्धांतों जैसे स्वतंत्र न्यायपालिका, निष्पक्ष चुनाव, संसदीय प्रणाली पर समझौता नहीं कर सकती है।

संविधान मॉडल को स्वीकार नहीं कर सकता
उन्होंने कहा कि यूसीपीएन-माओवादी पीपुल्स डेमोक्रेसी के नाम पर देश में कम्युनिस्ट शासन स्थापित करने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि नेपाली कांग्रेस माओवादियों के संविधान मॉडल को स्वीकार नहीं कर सकता है, जिसका उद्देश्य देश में कम्युनिस्ट शासन की स्थापना है। उन्होंने कहा कि शांति प्रक्रिया से संबंधित विभिन्न समझौतों पर हस्ताक्षर के दौरान माओवादियों ने कभी भी कम्युनिस्ट शासन की स्थापना के बारे में नहीं बोला।


0

print

खबर पर अपनी राय दें

नाम    
ईमेल    
शहर    

   
कोड     
दक्षिण एशिया की अन्य ख़बरें
प्रमुख ख़बरें
स्पेशल स्टोरी
Copyright © 2012 Amar Ujala Publications Ltd.
All Rights Reserved.
Address: C-21, Sector-59, Noida-201301
Telephone No : +91-120-4694000
To Advertise (Print)   : Mediakit
To Advertise (Online) : +91-120-4694132