|  English News  |  Education  |  AUMobile  |  Result
au
    Thursday, May 24, 2012  |  Last Update - 4:59 AM IST
दक्षिण एशिया
  आप यहाँ हैं: होम » विदेश » दक्षिण एशिया

इराक में आत्मघाती हमला, 31 लोगों की मौत

बगदाद/इंटरनेट डेस्क।
Story Update : Saturday, January 28, 2012    2:33 AM
In Iraq suicide attack kills 31

इराक की राजधानी बगदाद में शुक्रवार को शियाओं के जनाजे को निशाना बनाकर किए गए एक आत्मघाती बम धमाके में कम से कम 31 लोगों की मौत हो गई और 60 से अधिक लोग घायल हो गए। पुलिस और अस्पताल सूत्रों ने बताया कि देश में पिछले साल दिसंबर में शुरू हुए राजनीतिक संकट के बाद शिया समुदाय को निशाना बनाकर किए गए ताजा हमले में 31 लोग मारे गए। सूत्रों ने बताया कि जाफरानिया में एक छोटे बाजार के पास हमलावर ने विस्फोटकों से लदे अपने वाहन को शियाओं के जनाजा में ले जाकर धमाका कर दिया। अधिकारियों ने हमले के लिए सुन्नी कट्टरपंथी गुटों को जिम्मेदार ठहराया है।

बगदाद सिक्योरिटी प्रवक्ता कासिम अल मौसवी के कार्यालय के एक अधिकारी ने कहा कि हमलावर जाफरानिया पुलिस स्टेशन तक पहुंचने में विफल रहा, इसलिए उसने खुद को मार्केट में विस्फोट कर उड़ा लिया। पुलिस ने कहा कि शिया समुदाय के रियल एस्टेट एजेंट का जनाजा जा रहा है, जिसकी बृहस्पतिवार को गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इराक में 2006 और 2007 के दौरान हिंसा अपने चरम पर थी लेकिन देश में हमले अभी जारी हैं। अमेरिकी सैनिकों की देश से वापसी के बाद से 200 से ज्यादा लोग ऐसे हमलों में मारे जा चुके हैं। शुक्रवार को हुआ आत्मघाती हमला एक दिन पहले हुई हिंसा के बाद हुआ है। हिंसा में 17 लोग मारे गए थे। देश में शिया नेतृत्व वाली सरकार के सुन्नी समुदाय के उपराष्ट्रपति के खिलाफ कार्रवाई के बाद से हमलों में इजाफा हुआ है।


0

print

खबर पर अपनी राय दें

नाम    
ईमेल    
शहर    

   
कोड     
दक्षिण एशिया की अन्य ख़बरें
प्रमुख ख़बरें
स्पेशल स्टोरी
Copyright © 2012 Amar Ujala Publications Ltd.
All Rights Reserved.
Address: C-21, Sector-59, Noida-201301
Telephone No : +91-120-4694000
To Advertise (Print)   : Mediakit
To Advertise (Online) : +91-120-4694132