|  English News  |  Education  |  AUMobile  |  Result
au
    Thursday, May 24, 2012  |  Last Update - 4:52 AM IST
दक्षिण एशिया
  आप यहाँ हैं: होम » विदेश » दक्षिण एशिया

बांग्लादेश में संघर्ष तीन की मौत, 100 घायल

ढाका।
Story Update : Sunday, January 29, 2012    10:39 PM
Conflict in Bangladesh three killed 100 injured

बांग्लादेश में रविवार को मुख्य विपक्षी दल बीएनपी के कार्यकर्ताओं पर दंगा पुलिस द्वारा की गई गोलीबारी में तीन की मौत हो गई और करीब 100 अन्य घायल हो गए। बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) आम चुनावों की निगरानी के लिए केयरटेकर सरकार प्रणाली को बनाए रखने की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रही थी।

प्रत्यक्षदर्शियों और रिपोर्ट में कहा गया है कि दक्षिणी पूर्वी लक्ष्मीपुर में पुलिस के साथ संघर्ष में एक बीएनपी कार्यकर्ता मारा गया। चांदपुर जिले में विपक्षी पार्टी बीएनपी और जमात ए इसलामी के कार्यकर्ता के बीच टकराव हुआ। इसमें दो रिक्शा चालक मारे गए, जिसमें एक बीएनपी कार्यकर्ता था। अवामी लीग के नेतृत्व वाली गठबंधन की प्रधानमंत्री शेख हसीना ने पिछले साल आम चुनाव की निगरानी करने वाले नेचुरल केयरटेकर गवर्नमेंट सिस्टम को खत्म कर दिया था।

बांग्लादेश में 2014 की शुरुआत में आम चुनाव होने हैं। केयरटेकर सिस्टम को फिर से बहाल करने की मांग पर रविवार को मुख्य विपक्षी दल और उसके सहयोगी दलों ने विरोध प्रदर्शन का आह्वान किया था। पुलिस ने सत्तारूढ़ दल और बीएनपी के कार्यकर्ताओं के बीच हिंसक झड़पों की आशंका के चलते राजधानी में रविवार को सभी राजनीतिक रैलियों को प्रतिबंधित कर दिया था। विपक्षी कार्यकर्ताओं को तितर बितर करने के लिए पुलिस ने गनशूट और रबर की गोलियों तथा आंसू गैस का इस्तेमाल किया।


0

print

खबर पर अपनी राय दें

नाम    
ईमेल    
शहर    

   
कोड     
दक्षिण एशिया की अन्य ख़बरें
प्रमुख ख़बरें
स्पेशल स्टोरी
Copyright © 2012 Amar Ujala Publications Ltd.
All Rights Reserved.
Address: C-21, Sector-59, Noida-201301
Telephone No : +91-120-4694000
To Advertise (Print)   : Mediakit
To Advertise (Online) : +91-120-4694132