|  English News  |  Education  |  AUMobile  |  Result
au
    Thursday, May 24, 2012  |  Last Update - 4:50 AM IST
दक्षिण एशिया
  आप यहाँ हैं: होम » विदेश » दक्षिण एशिया

मलयेशिया दौरे पर पहुंचे वायुसेना प्रमुख

कुआलालंपुर।
Story Update : Friday, February 03, 2012    1:02 AM
Air Force chief arrived malesia

वायुसेना प्रमुख मार्शल एनएके ब्राउन अपने मलयेशिया दौरे में वहां के अपने समकक्ष समेत कई शीर्ष सैन्य अधिकारियों के साथ बातचीत करेंगे। इसके अलावा ब्राउन अपने इस प्रमुख दक्षिण एशियाई पड़ोसी देश के साथ रक्षा सहयोग बढ़ाने के उपायों पर भी चर्चा करेंगे।

वायु सेना प्रमुख मार्शल ब्राउन की हाई प्रोफाइल बैठक द्विपक्षीय रक्षा सहयोग को नई ऊंचाई प्रदान करेगी। गौरतलब है कि भारतीय वायु सेना रूसी विमान सुखोई को उड़ाने के लिए मलयेशियाई पायलटों को प्रशिक्षित कर रही है। आधिकारिक दौरे पर आए ब्राउन मलयेशिया के डिफेंस फोर्सेज चीफ जनरल जुल्किफेली बिन मोहदजीन और रॉयल मलयेशियाई एयर फोर्स प्रमुख जनरल रोदजाली बिन दौद से द्विपक्षीय सैन्य संबंधों को बढ़ावा देने के लिए बातचीत करेंगे। वायु सेना प्रमुख गोंग केडाक और सुबांग एयरबेसों की भी यात्रा करेंगे। शनिवार को वहां से वापसी से पहले ब्राउन के एयरफोर्स बेसों की भी यात्रा करने की उम्मीद है।


0

print

खबर पर अपनी राय दें

नाम    
ईमेल    
शहर    

   
कोड     
दक्षिण एशिया की अन्य ख़बरें
प्रमुख ख़बरें
स्पेशल स्टोरी
Copyright © 2012 Amar Ujala Publications Ltd.
All Rights Reserved.
Address: C-21, Sector-59, Noida-201301
Telephone No : +91-120-4694000
To Advertise (Print)   : Mediakit
To Advertise (Online) : +91-120-4694132