|  English News  |  Education  |  AUMobile  |  Result
au
    Thursday, May 24, 2012  |  Last Update - 4:47 AM IST
पाकिस्तान
  आप यहाँ हैं: होम » विदेश » पाकिस्तान

पाक के बलूचिस्तान में खुफिया ठिकाने बनाना चाहता है अमेरिका

इसलामाबाद/एजेंसी।
Story Update : Tuesday, February 21, 2012    2:24 AM
american want to intelligence base in Pakistan Balochistan

प्रतिनिधि सभा में बलूचिस्तान पर पेश प्रस्ताव से इसलामाबाद और वाशिंगटन के बीच दूरी भले ही बढ़ी हो, लेकिन ईरान पर दबाव बढ़ाने के लिए अमेरिका को पाकिस्तान की मदद की दरकार है। एक रिपोर्ट के अनुसार अमेरिका अब ईरान से लगे पाक के बलूचिस्तान प्रांत में खुफिया ठिकाने बनाना चाह रहा है, इसके लिए वाशिंगटन इसलामाबाद पर दबाव डाल रहा है। अमेरिका चाहता है कि पाक उसे ईरान के खिलाफ खुफिया ऑपरेशन चलाने के लिए बलूचिस्तान में ठिकाने स्थापित करने की अनुमति दे। द एक्सप्रेस ट्रिब्यून ने अपनी रिपोर्ट में पाक अधिकारी के हवाले से लिखा है कि अमेरिका ईरान की सीमा के नजदीक खुफिया ठिकाने स्थापित करना चाहता है। अधिकारी ने कहा, ‘अमेरिकी संसद में बलूचिस्तान पर प्रस्ताव दबाव बनाने की रणनीति के तहत पेश किया गया है।

रिपोर्ट के अनुसार इस बात की पुष्टि करने वाले तीन अधिकारियों में से दो पाक सुरक्षा एजेंसियों से हैं और एक राजनयिक हैं। इन अधिकारियों ने इस बात की पुष्टि की है कि अमेरिकी राजनयिक और सैन्य अधिकारी ईरानी सीमा के नजदीक बलूचिस्तान में अपने एजेंटों के काम करने के लिए अनुमति मांगी है। इस बात का खुलासा अमेरिकी संसद में बलूचिस्तान पर पेश प्रस्ताव के बाद हुआ है। गौरतलब है कि हाल ही में त्रिपक्षीय शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए ईरान के राष्ट्रपति महमूद अहमदीनेजाद इसलामाबाद आए थे। सम्मेलन के अंतिम दिन पाक के राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी ने उन्हें इस बात का भरोसा दिया था कि उनका देश ईरान विरोधी गतिविधियों के लिए अपने देश की जमीन के इस्तेमाल की अनुमति कभी नहीं देगा।


1

print

खबर पर अपनी राय दें

आप की राय -
RAM PYARE YADAV, BANGALORE
वैरी मच इम्पार्टेंट डेमोक्रेटिक वर्ल्ड
नाम    
ईमेल    
शहर    

   
कोड     
पाकिस्तान की अन्य ख़बरें
प्रमुख ख़बरें
स्पेशल स्टोरी
Copyright © 2012 Amar Ujala Publications Ltd.
All Rights Reserved.
Address: C-21, Sector-59, Noida-201301
Telephone No : +91-120-4694000
To Advertise (Print)   : Mediakit
To Advertise (Online) : +91-120-4694132