|  English News  |  Education  |  AUMobile  |  Result
au
    Thursday, May 24, 2012  |  Last Update - 4:45 AM IST
पाकिस्तान
  आप यहाँ हैं: होम » विदेश » पाकिस्तान

अमेरिकी ड्रोन हमले में 10 संदिग्ध आतंकियों की मौत

इसलामाबाद।
Story Update : Wednesday, February 08, 2012    11:51 PM
US drone attack killed 10 suspected militants

पाकिस्तान स्थित उत्तरी वजीरिस्तान के कबाइली इलाके में बुधवार की सुबह किए गए अमेरिकी ड्रोन हमले में 10 संदिग्ध आतंकियों के मारे जाने की खबर है। टीवी न्यूज चैनल पर स्थानीय अधिकारियों ने बताया कि उत्तरी वजीरिस्तान मुख्य शहर से 10 किलोमीटर दूर स्थित मिरानशाह के परिसर पर एक खोजी विमान ने दो मिसाइलें दागीं। हमले में परिसर पूरी तरह से ध्वस्त हो गया।

घायलों को पास के ही एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एक स्थानीय निवासी ने बताया कि हमले के बाद आतंकियों ने मसजिद के लाउडस्पीकर से मारे गए लोगों की याद में शोक सभा करने की भी घोषणा की। हमले में मारे गए आतंकियों की राष्ट्रीयता को लेकर अलग-अलग दावे किए गए हैं।

खुफिया विभाग के अधिकारियों ने कहा कि इस बात की संभावना बहुत अधिक है कि मारे गए लोग पाक स्थित पंजाब प्रांत के थे। वहीं एक स्थानीय पत्रकार ने दावा किया कि मारे गए लोग मध्य एशिया से आए भाड़े के लड़ाके थे। ज्ञात रहे कि इस साल अमेरिकी सेना द्वारा किया गया यह पांचवां ड्रोन हमला था। कुछ दिन पहले ही राष्ट्रपति ओबामा ने पहली बार यह स्वीकार किया था कि पाक के अशांत कबाइली इलाके में अमेरिका ड्रोन हमले कर रहा है।


0

print

खबर पर अपनी राय दें

नाम    
ईमेल    
शहर    

   
कोड     
पाकिस्तान की अन्य ख़बरें
प्रमुख ख़बरें
स्पेशल स्टोरी
Copyright © 2012 Amar Ujala Publications Ltd.
All Rights Reserved.
Address: C-21, Sector-59, Noida-201301
Telephone No : +91-120-4694000
To Advertise (Print)   : Mediakit
To Advertise (Online) : +91-120-4694132