|  English News  |  Education  |  AUMobile  |  Result
au
    Thursday, May 24, 2012  |  Last Update - 4:40 AM IST
पाकिस्तान
  आप यहाँ हैं: होम » विदेश » पाकिस्तान

पाक पुरातत्ववेत्ताओं ने खोजी सिंधु काल की मुहर

लाहौर।
Story Update : Wednesday, February 08, 2012    1:39 AM
Pakistani archaeologists discovered the seal of the Indus period

पाकिस्तान के पुरातत्ववेत्ताओं ने सिंधु घाटी सभ्यता काल की मुहर खोजने में सफलता प्राप्त की है। अनुमान के मुताबिक इसका निर्माण 2,500 से 2,000 ईसा पूर्व हुआ होगा। इस मुहर पर एक जंगली बकरी के साथ दो लेखाचित्र भी अंकित हैं। पंजाब विश्वविद्यालय के पुरातत्व विभाग के चेयरमैन फरजंद माहिश की अगुवाई वाले छह सदस्यीय दल ने इस मुहर को पंजाब के डेरावार किले से लगने वाली हाकरा नदी की तलहटी से खोजा है।

संख्या सिद्घांत का एकमात्र नमूना
अपनी उपलब्धि पर बोलते हुए माहिश ने कहा कि यह खोज छात्रों के लिए अध्ययन के नए आयाम खोेलेगी। उन्होंने कहा कि इस मुहर ने हड़प्पा सभ्यता की कुछ नई विशेषताओं को उजागर किया है। मुहर की बनावट चौकोर है। हालांकि यह दाहिनी ओर से हल्की टूटी हुई है, लेकिन बकरियों के चित्र पूरी तरह से दिखाई पड़ रहे हैं। बकरी की मांसपेशियों और पूंछ की बनावट देखकर उस काल की उत्कृष्ट कलाकारी का बोध होता है। पंजाब विश्वविद्यालय ने पास के ही सुई विहार में एक प्रदर्शनी का भी आयोजन किया है, जो पाकिस्तान में संख्या सिद्घांत का एकमात्र नमूना है।


0

print

खबर पर अपनी राय दें

नाम    
ईमेल    
शहर    

   
कोड     
पाकिस्तान की अन्य ख़बरें
प्रमुख ख़बरें
स्पेशल स्टोरी
Copyright © 2012 Amar Ujala Publications Ltd.
All Rights Reserved.
Address: C-21, Sector-59, Noida-201301
Telephone No : +91-120-4694000
To Advertise (Print)   : Mediakit
To Advertise (Online) : +91-120-4694132