|  English News  |  Education  |  AUMobile  |  Result
au
    Thursday, May 24, 2012  |  Last Update - 4:35 AM IST
पाकिस्तान
  आप यहाँ हैं: होम » विदेश » पाकिस्तान

पाक न्यायिक आयोग के भारत दौरे में होगी देर

इसलामाबाद।
Story Update : Wednesday, February 08, 2012    1:42 AM
Judicial Commission of Pakistan while India will tour

मुंबई हमलों की जांच के लिए पाकिस्तानी न्यायिक आयोग का भारत दौरा फिलहाल टल गया है। सात संदिग्ध लोगों की सुनवाई के दौरान कोर्ट ने मंगलवार को यह मामला 11 फरवरी तक के लिए स्थगित कर दिया।
पीटीआई समाचार एजेंसी को सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक बचाव पक्ष के वकील द्वारा आयोग के प्रस्तावित भारत दौरे में विलंब की मांग पर आतंकवाद रोधी अदालत के जज शाहिद रफीक ने मामले की सुनवाई स्थगित कर दी।

आयोग के साथ उनका भारत जाना संभव
लश्कर ए तयबा कमांडर जकीउर रहमान लखवी के वकील ख्वाजा हरीश अहमद ने जज से अनुरोध किया था कि वे आयोग का भारत दौरा 12 फरवरी के बाद रखें क्योंकि उन्हें इस तारीख पर अपने दिवंगत पिता के धार्मिक कार्यक्रम में शरीक होना है। पिछले माह मृत्यु के पहले तक अहमद के पिता ख्वाजा सुलतान अहमद ही लखवी के वकील थे। अहमद ने कहा कि 12 फरवरी के पहले आयोग के साथ उनका भारत जाना संभव नहीं होगा। इससे पहले भारतीय अधिकारियों ने पाकिस्तान सरकार से एक से 10 फरवरी के बीच आयोग को भेजने को कहा था।

तारीख तय होने पर कोई आपत्ति नहीं
हालांकि आयोग के भारत दौरे की तिथि कोर्ट को तय करनी थी पर गृह मंत्री रहमान मलिक ने मीडिया में घोषणा की कि आयोग तीन से छह फरवरी के बीच भारत जाएगा। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि अब भारत सरकार द्वारा दिए गए समय में यह दौरा होने की उम्मीद कम है। मुख्य अभियोजक चौधरी जुल्फिकार ने कहा, ‘दिवंगत वकील का धार्मिक कार्यक्रम एक विशुद्घ मसला है और हमें 12 फरवरी के बाद की तारीख तय होने पर कोई आपत्ति नहीं है।’


0

print

खबर पर अपनी राय दें

नाम    
ईमेल    
शहर    

   
कोड     
पाकिस्तान की अन्य ख़बरें
प्रमुख ख़बरें
स्पेशल स्टोरी
Copyright © 2012 Amar Ujala Publications Ltd.
All Rights Reserved.
Address: C-21, Sector-59, Noida-201301
Telephone No : +91-120-4694000
To Advertise (Print)   : Mediakit
To Advertise (Online) : +91-120-4694132