|  English News  |  Education  |  AUMobile  |  Result
au
    Thursday, May 24, 2012  |  Last Update - 4:33 AM IST
पाकिस्तान
  आप यहाँ हैं: होम » विदेश » पाकिस्तान

पाकिस्तान में इमारत ढही, दो मरे

लाहौर।
Story Update : Monday, February 06, 2012    10:46 PM
Building collapses in Pakistan two dead

पूर्वी पाकिस्तान के रिहायशी इलाके में स्थित फैक्टरी के ब्वायलर में हुए विस्फोट से इमारत ढह गई। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई जबकि 50 से 60 लोगों के मलबे में फंसे होने की संभावना है। प्रांतीय बचाव दल, 1122 सेवा के प्रवक्ता फहीम जहानजेब ने दो लोगों के मारे जाने की पुष्टि कर दी है।

प्रवक्ता ने पीटीआई समाचार एजेंसी को बताया कि मुलतान रोड स्थित फैक्टरी के मलबे में करीब 50 से 60 लोगों के दबे होने की आशंका है। कर्मचारियों के मुताबिक ब्वायलर में हुए विस्फोट से तीन मंजिला इमारत ढह गई। फैक्टरी से आगे के तीन मकान भी जमीदोज हो गए। गली संकरी होने के कारण बचाव दल की मशीनों को पहुंचने में भी समय लगा।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक मलबे से एक महिला और एक पुरुष का शव बाहर निकाला जा चुका है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक चार महिला व दो बच्चों समेत 10 लोगों को बचाव दल ने सुरक्षित बाहर निकाला। उन्होंने इमारत के मलबे में बच्चों और महिलाओं के भी फंसे होने की बात कही है। स्थानीय व्यक्ति के मुताबिक फैक्टरी में औषधीय सामान बनते हैं और इसे पहले सील भी किया जा चुका है। उसने कहा कि रिहायशी इलाके से फैक्टरी को हटाने के लिए अधिकारियों से शिकायत भी की जा चुकी है।


0

print

खबर पर अपनी राय दें

नाम    
ईमेल    
शहर    

   
कोड     
पाकिस्तान की अन्य ख़बरें
प्रमुख ख़बरें
स्पेशल स्टोरी
Copyright © 2012 Amar Ujala Publications Ltd.
All Rights Reserved.
Address: C-21, Sector-59, Noida-201301
Telephone No : +91-120-4694000
To Advertise (Print)   : Mediakit
To Advertise (Online) : +91-120-4694132