|  English News  |  Education  |  AUMobile  |  Result
au
    Thursday, May 24, 2012  |  Last Update - 4:33 AM IST
पाकिस्तान
  आप यहाँ हैं: होम » विदेश » पाकिस्तान

पाकिस्तान में बायलर फटने से 3 की मौत

लाहौर/एजेंसी।
Story Update : Monday, February 06, 2012    2:10 PM
Boiler explosion kills 3 in Pakistan

पाकिस्तान के लाहौर में सोमवार तड़के एक फैक्ट्री की तीन मंजिली इमारत में बायलर फटने से कम से कम 3 की मौत हो गई और 50 लोग जख्मी हो गए। घायलों को मलबे से निकालने की कोशिश की जा रही है। मरने वालों की संख्या बढ़ने की आशंका जताई जा रही है।

सरकारी आपदा प्रबंधन सेवा के प्रवक्ता करामात अली ने बताया कि विस्फोट में फैक्ट्री के अलावा उससे सटे दो अन्य मकान भी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। यह फैक्ट्री काफी संकरे इलाके में थी जिसके कारण राहत एवं बचाव कार्य में दिक्कत आ रही है।

करामात अली ने बताया कि हादसे में 10 वर्षीय बच्चे समेत तीन लोग मारे गए हैं, जबकि 13 लोगों को मलबे से सुरक्षित निकाल लिया गया है। विस्फोट के समय फैक्ट्री में 17 महिलाएं और 45 पुरुष काम कर रहे थे। फैक्ट्री में पशुओं की चिकित्सा से संबंधित उत्पाद बनाए जाते थे।


0

print

खबर पर अपनी राय दें

नाम    
ईमेल    
शहर    

   
कोड     
पाकिस्तान की अन्य ख़बरें
प्रमुख ख़बरें
स्पेशल स्टोरी
Copyright © 2012 Amar Ujala Publications Ltd.
All Rights Reserved.
Address: C-21, Sector-59, Noida-201301
Telephone No : +91-120-4694000
To Advertise (Print)   : Mediakit
To Advertise (Online) : +91-120-4694132