|  English News  |  Education  |  AUMobile  |  Result
au
    Thursday, May 24, 2012  |  Last Update - 4:29 AM IST
पाकिस्तान
  आप यहाँ हैं: होम » विदेश » पाकिस्तान

अमेरिका ने दिए पाकिस्तान को नए लड़ाकू विमान

इस्लामाबाद/आईएएनएस।
Story Update : Tuesday, February 07, 2012    4:58 PM
America s new fighter aircraft to Pakistan

भारत की बढ़ती वायु शक्ति को देखते हुए पाकिस्तान ने सोमवार को अमेरिका से एफ-16 विमानों की अंतिम खेप हासिल कर ली। इसमें दो युद्धक विमान शामिल हैं। पाकिस्तान ने अमेरिका से इस तरह के कुल 18 विमान हासिल किए हैं। समाचार पत्र ‘डॉन’ के मुताबिक पाकिस्तान वायु सेना (पीएएफ) ने भारतीय वायु सेना (आईएएफ) के साथ कदम से कदम मिलने के लिए नए लड़ाकू विमान खरीदे हैं।

रात में उड़ान भरने में सक्षम
सोमवार को एफ-16 डी ब्लॉक 52 के दो विमान पाकिस्तान पहुंचे। ये विमान अत्याधुनिक हैं और रात में भी उड़ान भरने और हमला करने में सक्षम हैं। पीएएफ ने अपने बयान में कहा, ‘सोमवार को हमने दो एफ-16 विमान प्राप्त किए। ये विमान सीधे अमेरिका से जैकोबाबाद के पीएएफ बेस शाहबाज पर पहुंचे।’ पाकिस्तान ने अमेरिका से 18 नए विमान खरीदने के अलावा उन 35 पुराने विमानों को उन्नत बनाने के लिए एक समझौते पर हस्ताक्षर किए थे। एफ-16 विमानों की खरीद की घोषणा 2005 में हुई थी।


0

print

खबर पर अपनी राय दें

नाम    
ईमेल    
शहर    

   
कोड     
पाकिस्तान की अन्य ख़बरें
प्रमुख ख़बरें
स्पेशल स्टोरी
Copyright © 2012 Amar Ujala Publications Ltd.
All Rights Reserved.
Address: C-21, Sector-59, Noida-201301
Telephone No : +91-120-4694000
To Advertise (Print)   : Mediakit
To Advertise (Online) : +91-120-4694132