|  English News  |  Education  |  AUMobile  |  Result
au
    Thursday, May 24, 2012  |  Last Update - 4:29 AM IST
पाकिस्तान
  आप यहाँ हैं: होम » विदेश » पाकिस्तान

फैक्ट्री हादसे में मृतकों की संख्या 11 हुई

इसलामाबाद/आईएएनएस।
Story Update : Tuesday, February 07, 2012    2:00 PM
11 workers killed in Factory blast in pakistan

पाकिस्तान के लाहौर शहर में एक फैक्ट्री में हुए विस्फोट से तीन मंजिला इमारत ढहने से हुए हादसे में मरने वालों की संख्या 11 हो गई है। सोमवार को हुए इस हादसे में मरने वाले सभी 11 लोग फैक्ट्री के मजदूर हैं। मरने वालों में ज्यादातर महिलाएं हैं।

राहत एवं बचाव दल के प्रवक्ता करामत अली ने बताया कि फैक्ट्री का ज्यादातर हिस्सा बैठ गया है। उसके मलबे में करीब 60 कामगार फंसे हुए थे। अली ने बताया कि राहत दलों व स्थानीय लोगों ने मलबे में दबे 11 शव बाहर निकाल लिए हैं। नौ घायलों को भी बाहर निकाल लिया गया है।

लाहौर के मुल्तान मार्ग पर स्थित इस फैक्ट्री में दवाएं बनाई जाती थीं। मामले में पुलिस ने फैक्टरी प्रबंधक को गिरफ्तार कर लिया है। पंजाब के मुख्यमंत्री शाहबाज शरीफ ने घटना की जांच के आदेश दिए हैं।


0

print

खबर पर अपनी राय दें

नाम    
ईमेल    
शहर    

   
कोड     
पाकिस्तान की अन्य ख़बरें
प्रमुख ख़बरें
स्पेशल स्टोरी
Copyright © 2012 Amar Ujala Publications Ltd.
All Rights Reserved.
Address: C-21, Sector-59, Noida-201301
Telephone No : +91-120-4694000
To Advertise (Print)   : Mediakit
To Advertise (Online) : +91-120-4694132